Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे -श्री अमित मोहन प्रसाद
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे -श्री अमित मोहन प्रसाद

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (4)

अपर मुख्य सचिव ‘सूचना’ श्री नवनीत सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के 3टी फार्मुला से संक्रमण काफी घटा है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट अभियान के साथ-साथ अभिनव प्रयोग करते हुए आशिंक कोरोना कर्फ्यू तथा टीकाकरण से प्रदेश में कोरोना का संक्रमण नियंत्रित करने में सफलता मिली है। आंशिक कोरोना कर्फ्यू के समय से प्रदेश में जीवन और जीविका बचाने के उद्देश्य से औद्योगिक, आर्थिक गतिविधियां, चीने मिले और गेहूॅ खरीद चालू रही। प्रदेश में संक्रमण न्यूनतम स्तर पर है। 30 अप्रैल, 2021 के एक्टिव मामले 03 लाख 10 हजार से घटकर 1700 से कम हो गये है इसी तरह प्रतिदिन आने वाले कोविड के मामले 23 अप्रैल के 38 हजार से घटकर 100 से भी कम हो गये है। 97 हजार ग्रामीण पंचायतों में 5 मई, 2021 से एक विशेष अभियान चलाकर, जिसमें 80 हजार निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया गया। जिनमें किसी प्रकार के संक्रमण के लक्षण होने पर टेस्ट के साथ-साथ मेडिकल किट भी बांटी गयी। सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश की 23 करोड़ जनता में से लगभग 17.23 करोड़ लोगों तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुच कर उनका हालचाल जाना है।
श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला प्रदेश बन गया है। प्रदेश में सक्रिय मामले कम होने पर भी कोविड-19 के टेस्ट करने की संख्या घटाई नहीं गई है। उत्तर प्रदेश कोविड टेस्टिंग में भी देश में सर्वाधिक कोविड टेस्ट करने वाला प्रदेश है। मुख्यमंत्री जी द्वारा टीकाकरण एवं टेस्टिंग में देश में प्रथम स्थान आने पर स्वास्थ्य कर्मियों को हौसला आफजायी करते हुए उनका उत्साहवर्धन एवं बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये है कि टीकाकरण की गति को और बढ़ाया जाए तथा अधिक से अधिक टीकाकरण केन्द्र खोले जाए। लोगों के लिए एडवांस स्लॉट की बुकिंग की व्यवस्था की जाए। टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाए, जिससे अधिक भीड़ इक्ट्ठा न हो। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण  जिन लोगों का असामयिक निधन हुआ है, उन भूमिधरों की वरासत, उनके विधिक उत्तराधिकारियों के पक्ष में खतौनी में दर्ज करने के  लिए विशेष वरासत अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक निर्देश दिये है कि कोरोना के कारण निराश्रित हुईं महिलाओं एवं बच्चों की आजीविका के लिए समुचित प्रबंध किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग इस संबंध में भी विस्तृत कार्ययोजना शीघ्र प्रस्तुत करे। उन्होंने बताया कि विगत दिनों केजीएमयू लखनऊ में 109 सैम्पल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक 107 सैंपल में कोविड की दूसरी लहर वाले पुराने डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि ही हुई है, जबकि 02 सैम्पल में कप्पा वैरिएंट पाए गए। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये है कि कोरोना वायरस के गहन अध्ययन-परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा को लगातार बढ़ाया जाए। मुख्यमंत्री जी ने टीम-9 की बैठक निर्देश दिये है कि ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। किसी भी दशा में माहौल खराब करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जायेगी।
श्री सहगल ने बताया कि संभावित कोविड की तीसरी लहर के तहत अस्पतालों में ऑक्सीजन उपलब्धता कोें आत्मनिर्भर बनाया जाए जिससे प्रदेश में 528 ऑक्सीजन प्लांट पर तेजी से काम किया जा रहा है जिसमें से अब तक 146 ऑक्सीजन प्लांट प्रदेश में क्रियाशल हो चुके है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के प्रति कृतसंकल्पित है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूॅ की रिकार्ड खरीद की गयी है जो विगत वर्ष से लगभग दोगुना हैं।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार प्रदेश में बड़ी संख्या में संक्रमण कम होने के बावजूद, टेस्टिंग कम नहीं की जा रही है। गत एक दिन में कुल 2,52,568 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 6,01,01,058 सैम्पल की जांच की गयी है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 90 नये मामले आये हैं। प्रदेश में विगत 24 घंटे में 162 लोग तथा अब तक 16,82,741 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 1697 एक्टिव मामले हैं, जिनमें से 1292 लोग होम आइसोलेशन में हैं। प्रदेश में प्रतिदिन की पॉजिविटी दर 0.04 प्रतिशत है। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर चल रही है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,55,895 घरों के 17,23,63,547 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में 3,05,40,558 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 55,32,965 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब तक प्रदेश में कुल 3,60,73,523 डोजें लगायी गयी हैं, जो देश में सर्वाधिक है। कल 7,83,588 लोगों को कोविड की डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 03 करोड़ लोगों को एक डोज लगावाने वाला देश में पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए कोविड प्रोटोकाल का भी पालन करे और कोविड के नये डेल्टा प्लस वेंरिएंट से स्वयं बचे तथा अपने आसपास के लोगो ंको भी बचाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रदेश में विगत 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 03 अब तक कुल 123 पशु शिविर स्थापित किये गये
Next: बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन लोगों की नदी में डूबने से मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.