Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली वालो को करना होगा अभी और बारिश का इंतेजार लगभग 13 दिन के बाद आएगा मानसून
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली वालो को करना होगा अभी और बारिश का इंतेजार लगभग 13 दिन के बाद आएगा मानसून

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (10)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 दिनों की देरी के बाद आज मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आईएमडी के अधिकारियों के मुताबिक पिछले 15 सालों के दौरान ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में मानसून इतनी देरी से पहुंचेगा. आम तौर पर दिल्ली में मानसून के पहुंचने की तारीख 27 जून तय मानी जाती है.

आईएमडी ने एक वक्तव्य में कहा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों व पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

इसके परिणामस्वरूप दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में अगले पांच से छह दिनों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है. इससे पहले 2012 में मानसून सात जुलाई को दिल्ली में पहुंचा था जबकि 2006 में मानसून ने नौ जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी.

बता दें, केरल में दो दिन की देरी से पहुंचने के बाद मानसून देश के पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम के कुछ हिस्सों में 10 दिन पहले ही पहुंच गया था. लेकिन इसके बाद इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहीं. मानसून कमजोर होकर रुक रुककर आगे बढने लगा.

मौसम विभाग ने इससे पहले कहा था कि राजधानी में मानसून अपने तय समय से 12 दिन पहले ही 15 जून को दस्तक दे देगा. एक जून को मानसूनी सीजन शुरू होने के बाद से अब तक दिल्ली में 44.1 मिमी बारिश हुई है जो सामान्य यानी 104.2 मिमी से 58 प्रतिशत कम है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में आये कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले। …
Next: कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखने पर मिलेगी अब मनाली, नैनीताल में एंट्री

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.