Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखने पर मिलेगी अब मनाली, नैनीताल में एंट्री
  • उत्तराखंड
  • देश
  • मेन स्लाइड

कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट दिखने पर मिलेगी अब मनाली, नैनीताल में एंट्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (12)

कोरोना की दूसरी लहर और प्रतिबंधों में छूट के बाद लोग छुट्टियां और गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ी इलाकों की ओर जाते दिख रहे हैं. मसूरी, मनाली, नैनीताल में सैलानियों का तांता लगा दिख रहा है. ऐसे में मसूरी के प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सैलानियों के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है.

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में धीमी के बाद ज्यादातर सभी राज्यों को प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया गया है. वहीं लोग छुट्टियां और गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन पर निकलते दिखाई दे रहे हैं. बीते दिनों मसूरी, नैनीताल, मनाली की कई तस्वीरें सामने आयी हैं जहां सैलानी कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई पड़े.

एक ओर कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तनाव बना हुआ है वहीं, लोग बेपरवाह और लापरवाही बरत कर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखे हिल स्टेश्नस पर घूमते दिखाई दे रहे हैं.

बता दें, हालहि में एक तस्वीर मसूरी के कैम्पटी फॉल की वायरल हुई है जहां लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते हुए साफ दिखाई दिए. ऐसे में प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मसूरी में प्रवेश करने वाले सभी सैलानियों को कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

वहीं, इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने भी इन वायरल तस्वीरों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि, ‘‘देश अभी महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और हमें आत्मनिरीक्षण करना होगा कि क्या हम इस भ्रामक धारणा को तो नहीं मान बैठे कि कोविड-19 समाप्त हो गया है.’’

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लोगों द्वारा कोविड-19 के नियमों का पालन न करने पर चिंता जताते हुए गुरुवार को कहा था कि लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए और एक छोटी सी गलती के दूरगामी परिणाम हो सकते हैं जिससे महामारी से लड़ाई कमजोर पड़ सकती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली वालो को करना होगा अभी और बारिश का इंतेजार लगभग 13 दिन के बाद आएगा मानसून
Next: जाने आज के पंचांग से शुभ और अशुभ मुहूर्त। ….

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.