Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राजस्थान में बिजली गिरने से बीस लोगों की मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राजस्थान में बिजली गिरने से बीस लोगों की मौत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

राजस्थान में रविवार को आसमान से मौत बरसी है. रविवार को राजस्थान में बिजली गिरने से बीस लोगों की मौत हो गई. जयपुर के आमेर महल के वॉच टावर पर बिजली गिरने से ग्यारह लोगों की जान चली गई.

जयपुर में बारह लोगों के अलावा कोटा में 4, धौलपुर में 3 बच्चों की मौत हुई है. सीएम गहलोत ने मरने वालों के परिवार के लि 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है.

आमेर महल के वॉच टावर पर मृतकों में अधिकतर युवक थे जो किले के पास एक पहाड़ी पर खुशनुमा मौसम का आनंद लेने गये थे. उनमें से कुछ लोग वाच टावर पर सेल्फी ले रहे थे. जबकि कई पहाड़ी पर मौजूद थे. देर शाम जब आकाशीय बिजली गिरने से वाच टावर पर मौजूद लोग गिर गये.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर दुख व्यकत करते हुए कहा कि कोटा, धौलपुर, झालावाड़, जयपुर और बारां में आज बिजली गिरने से हुई जनहानि बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. प्रभावितों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, ईश्वर उन्हें सम्बल प्रदान करें. अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाएं.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघुशर्मा आमेर में बिजली गिरने से हुए हादसे में घायलों के उपचार का जायला लेने सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल पंहुचे. मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी, विधायक अमीन कागजी भी मौजूद रहे. उन्होंने घायलों के उपचार के लिये आवश्यक निर्देश दिये.

Post navigation

Previous: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान
Next: जम्मू पुलिस पुलिस की बड़ी कामयाबी पाकिस्तान की एक और ड्रोन वाली साजिश को किया नाकाम

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.