Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू पुलिस पुलिस की बड़ी कामयाबी पाकिस्तान की एक और ड्रोन वाली साजिश को किया नाकाम
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू पुलिस पुलिस की बड़ी कामयाबी पाकिस्तान की एक और ड्रोन वाली साजिश को किया नाकाम

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
images

जम्मू पुलिस ने पाकिस्तान की एक और ड्रोन वाली साजिश को नाकाम करते हुए सीमा पार से आए हथियारों का जखीरा बरामद किया है. जम्मू पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन द्वारा गिराए गए 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की है, जो एक ट्रक द्वारा श्रीनगर पहुंचाए जाने थे.

जम्मू पुलिस ने रविवार को पाकिस्तान की एक और नापाक साजिश को नाकाम कर दिया. जम्मू पुलिस ने दावा किया है कि पाकिस्तान द्वारा ड्रोन द्वारा सीमा पार से भेजे गए हथियार और गोला-बारूद को जम्मू के प्रमंडल इलाके में बरामद किये गए.

जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली के मुताबिक उन्हें लगातार इस बात की खुफिया एजेंसियों से सूचनाएं मिल रही थी कि पाकिस्तान सीमा पार से कुछ हथियारों को भेज कर कश्मीर घाटी ले जाने की फिराक में थे, जिसके बाद पूरे जम्मू शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था और जगह-जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही थी.

जम्मू पुलिस के मुताबिक, इसी चेकिंग के दौरान जम्मू के प्रमंडल इलाके में पुलिस ने एक ट्रक (जिसका नंबर JK13 E 00211 था) को चेकिंग के लिए रोका. पुलिस के मुताबिक नाके को देख ट्रक ड्राइवर वहां से निकलने की फिराक में था, जिससे वहां तैनात सुरक्षाबलों को और शक हो गया.

इसी बीच सुरक्षाबलों ने जब इस ट्रक की तलाशी ली तो इस ट्रक से 2 हैंड ग्रेनेड और एक पिस्टल बरामद हुए. इस ट्रक को मुंतज़िर मंजूर जो कि पुलवामा का रहने वाला है चला रहा था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

जम्मू पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि यह सारे हथियार सीमा पार से ड्रोन द्वारा भारतीय सीमा में गिराए गए थे और मुंतज़िर मंजूर को इन हथियारों को कश्मीर तक पहुंचाने का जिम्मा दिया गया था. पुलिस के मुताबिक इस मामले की जांच जारी है और आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान में बिजली गिरने से बीस लोगों की मौत
Next: देश में आज पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर उछाल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 43 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 47 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.