Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मामले
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटे में 18,870 नए मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

कोरोना के मोर्चे पर अच्छी खबर है, दूसरी लहर के प्रकोप के बाद देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के बीस हजार से कम नए केस सामने आए हैं. इनमें से भी दक्षिण राज्य केरल से ही सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 18,870 नए कोरोना केस आए और 378 कोरोना संक्रमितों की जान चली गई. वहीं 24 घंटे में 2,148 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि 2,272 एक्टिव केस कम हो गए.

इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 18 हजार 795 नए मामले सामने आए थे और 179 लोगों की मौत हुई थी. 201 दिनों बाद मंगलवार को कोरोना के नए मामलों की संख्या 20 हजार से कम रही. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 11,196 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46,52,810 हो गई. इसके अलावा 149 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 24,810 पर पहुंच गई है. सोमवार से 18,849 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 44,78,042 हो गई है.

केरल में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,49,356 है. बीते 24 घंटे में लगभग 96,436 कोविड 19 जांच की गईं. 14 जिलों में, तिरुवनंतपुरम में सबसे अधिक 1,339 नए मामले सामने आए. इसके बाद कोल्लम में 1,273 त्रिशूर में 1,271 एर्नाकुलम में 1,132, मलप्पुरम में 1,061 और कोझीकोड में 908 लोग संक्रमित पाए गए हैं.

कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 37 लाख 16 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 47 हजार सात सौ 51 लोगों की मौत हो चुकी है.

अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 29 लाख 86 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन लाख से कम है. कुल 2 लाख 82 हजार 520 लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है.

कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 37 लाख 16 हजार 451
कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 29 लाख 86 हजार 180
कुल एक्टिव केस- दो लाख 82 हजार 520
कुल मौत- चार लाख 47 हजार 751
कुल टीकाकरण- 87 करोड़ 66 लाख 63 हजार 490 डोज दी गई

Post navigation

Previous: भगवान गणेश की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करने से भक्तों पर प्रसन्न होकर उनके दुखों को हरते है
Next: बिहार में पंचायत चुनाव के आगाज के साथ ही सभी प्रत्याशीयो के हौसले बुलन्द

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.