Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद मनीष तिवारी ने साधा सिद्धू पर निशाना
  • चंडीगढ़
  • देश
  • राज्य

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद मनीष तिवारी ने साधा सिद्धू पर निशाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू इस्तीफा देने के बाद अब अपनों के ही निशाने पर आ गए हैं. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी इशारों में सिद्धू पर बड़ा हमला बोला है. तिवारी ने कहा है

कि पंजाब में कलह से सबसे ज्यादा खुशी पाकिस्तान को होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात सच साबित हो रही है. बता दें कि मनीष तिवारी को कैप्टन ग्रुप का नेता माना जाता है.

मनीष तिवारी ने सिद्धू को निशाने पर लेते हुए कहा, ”पंजाब में जो घटनाक्रम पिछले कुछ दिनों में घटा, वो दुर्भाग्यपूर्ण था. अगर पंजाब की अस्थिरता पर किसी को खुशी है तो वो पाकिस्तान को है. उनको लगता है कि पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ती है तो उनको फिर अपने काले मंसूबों को अंजाम देने का एक और मौका मिलेगा.”

पंजाब में राजनीतिक उथल पुथल के बीच कांग्रेस पाप्टी पूरी तरह बंटी नजर आ रही है. कांग्रेस नेता जमकर एक दूसरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ बयान को कैप्टन को घेरा है.

दीक्षित ने कहा, ”मुझे लगता है उनको नाराज नहीं होना चाहिए, उनको पद विधायकों की नाराजगी की वजह से छोड़ना पड़ा है. आप बार बार बयान दे रहे थे, जैसे ही आपका

पद गया आप उन पर सवाल कर रहे है, ये सही नहीं है. मुझे नहीं लगता अमरिंदर सिंह के बयान पर ध्यान नहीं देना चाहिए. मुझे नहीं लगता उनको इस तरह के बयान देने चाहिए.”

उधर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पंजाब में कांग्रेस के संकट को लेकर पार्टी नेतृत्व पर निशाना साधा है. नकवी ने कहा है कि कांग्रेस नेतृत्व म्युज़िकल चेयर खेल रहा है. नकवी ने कहा, ”यह ग्रैंडरोल पार्टी झटकों का झाड़ और झमेलों का पहाड़ बन गयी है

यह पार्टी झटकों के झाड़ और झमेलों के पहाड़ के बीच झूल रही है. दिक्कत यह है कि यह लोग नो बॉल और हिट विकेट का रिकॉर्ड बनाने में लगे हुए हैं. हम तो यही कहेंगे कि सब कुछ जल्दी ठीक हो जाए.”

पंजाब में कांग्रेस ‘गुरु’ के खेल में उलझ गई है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में हड़कंप मचा है. चंडीगढ़ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर जारी है.

कल रात सिद्धू के घर बड़ी बैठक हुई है जिसमें चन्नी सरकार के कई मंत्री और विधायक शामिल हुए. सिद्धू के समर्थन में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना समेत अब तक सरकार और संगठन से चार लोग इस्तीफा दे चुके हैं.

नए नवेले सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी को समझ नहीं आ रहा कि बगावत की नई लहर को शांत कैसे किया जाएगा. चन्नी ने सुबह 10.30 बजे इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. उधर सिद्धू की वजह से कुर्सी गंवाने वाले कैप्टन को पलटवार का नया मौका मिल गया है.

दिल्ली पहुंचे कैप्टन ने सिद्धू की मानसिक स्थिति पर सवाल उठा दिए हैं. अब देखना दिलचस्प चुनाव से पहले पंजाब में नेतृत्व परिवर्तन का जोखिम लेने वाले राहुर गांधी इस नई चुनौती से कैसे निपटते हैं.

Post navigation

Previous: पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Next: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सीतापुर का करेंगे दौरा कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.