Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आज जायेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज यानी बुधवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर निकल रहे हैं. ये दौरा लुधियाना से शुरू होगा. इस दौरान सीएम केजरीवाल चुनावों के मद्देनजर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं. पंजाब में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं.

अरविंद केजरीवाल आज लुधिआना में दोपहर 3 बजे व्यापारीयों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे. 30 सितंबर को सीएम केजरीवाल सुबह 11 बजे प्रेस वार्ती करेंगे. माना जा रहा है कि केजरीवाल इस दौरान पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री चेहरे का एलान कर सकते हैं.

गौरतलब है कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल पंजाब के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली की गारंटी की घोषणा कर चुके हैं. तब उन्होंने कहा कहा था कि यह केजरीवाल की गारंटी है, कैप्टन के वादे नहीं. जैसे ही आप सरकार बनेगी, हम मुफ्त बिजली सुनिश्चित करेंगे और घरेलू आपूर्ति श्रेणी के उपभोक्ताओं के लंबित बिलों को बट्टे खाते में डाल देंगे.

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि 300 यूनिट तक की खपत वाले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली का वादा है. आप प्रमुख ने कहा, “अगर बिजली की खपत 300 यूनिट से अधिक है, तो उन्हें बिल का भुगतान करना होगा.”

Post navigation

Previous: गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने विधान सभा के सदस्य के रूप से दिया इस्तीफा
Next: नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद मनीष तिवारी ने साधा सिद्धू पर निशाना

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.