Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने बांदे सपा की तारीफो के पुल
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने बांदे सपा की तारीफो के पुल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में अभी करीब-करीब पांच महीने बाकी है, लेकिन इससे पहले ही पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने अब कांग्रेस के मुकाबले समाजवादी पार्टी को बेहतर बताकर सियासी हलचल तेज कर दी है. इमरान मसूद ने कहा है कि राज्य में सपा सबसे बड़ी पार्टी है और बीजेपी को यूपी में सिर्फ वो ही रोक सकती है.

इमरान मसूद ने कांग्रेस के मुकाबले सपा को मजबूत विपक्ष बताकर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठा दिया है. इमरान मसूद ने कहा है कि प्रियंका गांधी मेहनत तो कर रही है, लेकिन जनता का झुकाव हमारी ओर नहीं है.

हमें एसपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए. चुनाव से पहले अचनाक इमरान मसूद के सुर बदलने के पीछे कयास लग रहे है कि इमरान मसूद जल्द कांग्रेस को अलविदा कह साइकिल की सियासी सवारी कर सकते है.

इमरान मसूद पश्चिमी यूपी के कद्दवार नेता माने जाते है. इसी साल जनवरी में कांग्रेस ने इमरान मसूद को कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव बनाया था. विधानसभा चुनाव से पहले इमरान मसूद को इतना बड़ा पद देकर कांग्रेस पश्चिमी यूपी में अपना कद मजबूत करना चाहती थी.

साल 2019 में कांग्रेस ने इमरान मसूद को सहारनपुर सीट से विधानसभा का टिकट दिया था लेकिन वो चुनाव हार गए थे. 2014 के लोकसभा चुनावों में पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी के बाद इमरान मसूद एकाएक चर्चा में आए थे. इमरान मसूद 2012 में कांग्रेस में शामिल हुए थे. उससे पहले वह समाजवादी पार्टी में ही थे.

पूरा सियासी जोड़-भाग समझकर इमरान मसूद चुनाव से पहले फिर एसपी में घर वापसी की तैयारी कर रहे है. एसपी पर इमरान मसूद के बयान को लेकर जब अखिलेश यादव से पूछा गया तो अखिलेश यादव ने इमरान मसूद का स्वागत करने के बात कह सियासी कयासों को और हवा दी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीबीआई की टीम ने की आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार बुलाकर पूछताछ
Next: दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कैप्टन अमरिंदर की हुई करीब 45 मिनट तक मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.