Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीबीआई की टीम ने की आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार बुलाकर पूछताछ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

सीबीआई की टीम ने की आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार बुलाकर पूछताछ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

सीबीआई की टीम महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है. महंत की मौत के राज से पर्दा उठाने के लिए सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है.

बीती रात महंत के शिष्य आनंद गिरि से भी सीबीआई ने घंटों तक पूछताछ की. सीबीआई की टीम आनंद गिरि को देर रात हरिद्वार स्थित श्यामपुर आश्रम ले गई थी. सीबीआई ने करीब साढ़े 7 घंटे तक आनंद से पूछताछ की.

सीबीआई की टीम आज भी हरिद्वार में रहेगी. इस दौरान कुछ और लोगों से पूछताछ कर सकती है. वहीं, आनंद गिरि से पूछताछ के बाद एचआरडीए ने आश्रम को फिर से सील कर दिया है.

सीबीआई जांच के लिए आश्रम को खोला गया था. सीबीआई की टीम आनंद गिरी को फिलहाल आश्रम से दूसरी जगह ले गई है. सीबीआई ने आश्रम से आनंद गिरि का लैपटॉप बरामद किया है. इसके अलावा सीबीआई निर्माणाधीन आश्रम में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी.

गौरतलब हैक कि 20 सितंबर को महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके कथित सुसाइड नोट में बलवीर गिरि को इस मठ का महंत बनाने की बात कही गई थी.

महंत नरेंद्र गिरि के वकील ऋषि शंकर द्विवेदी के मुताबिक, नरेंद्र गिरि ने अपनी आखिरी वसीयत चार जून, 2020 को बलवीर गिरि के नाम लिखी थी और वही मान्य है. नरेंद्र गिरि की षोडशी के दिन बलबीर गिरि के नाम का औपचारिक तौर पर ऐलान किया जा सकता है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करेंगे कानपुर का दौरा साथ ही कारोबारी मनीष गुप्ता के परिजनों से कर सकते है मुलाकात
Next: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद ने बांदे सपा की तारीफो के पुल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.