Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में एक बार फिर कोरोना ने मचाया कहर 24 घंटों में आये 26 हजार से ज्यादा मामले
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में एक बार फिर कोरोना ने मचाया कहर 24 घंटों में आये 26 हजार से ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26 हजार 727 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 277 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 28 हजार 246 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर अब तीन करोड़ 30 लाख 43 हजार 144 हो गई है.

वहीं, अब एक्टिव केस 2 लाख 75 हजार 224 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजा र339 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 64 लाख 40 हजार 451 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 2 लाख 8 हजार 7 हो गया है.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 914 नए मामले सामने आए है. वहीं 122 लोगों की मौत हो गई. राज्य में अबतक 25 हजार 87 लोगों की मौत हो चुकी है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले सप्ताह दर्ज़ किए गए कुल मामलों में से 60% केरल में दर्ज़ हुए. केरल में भी कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आई है.

केरल में 1 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले हैं जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52% है. अभी भी देश में प्रतिदिन 15-16 लाख टेस्ट किए जा रहे हैं. पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आ रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: धन की देवी माँ लक्ष्मी की इस तरह पूजा करने से घर में हमेशा रहेगी सुख-शांति के साथ समृद्धि
Next: मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाइवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.