Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाइवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाइवे पर हुआ बड़ा सड़क हादसा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर हाइवे पर आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बस और कंटेनर की टक्कर हो गई. दिल दहला देने वाले इस हादसे में एक महिला समेत सात लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि ये हादसा गोहद थाना के डांग बिरखडी के पास हुआ है.

हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है. मुख्यमंत्री ऑफिस ने ट्वीट करके कहा है, ”सीएम शिवराज सिंह ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई

सड़क दुर्घटना में 7 अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है. सीएम शिवराज ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है.’’

सीएम श्री @chouhanshivraj ने भिंड जिले के गोहद हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में 7 अमूल्य जिंदगियों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।

श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवारों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) October 1, 2021

मुख्यमंत्री ऑफिस ने जानकारी दी है कि सीएम शिवराज की तरफ से पीड़ितों को यथोचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गए हैं. सीएम ने दुर्घटना में घायल 15 नागरिकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत कार्य तत्परता से जारी है।. रेड क्रॉस द्वारा घायलों को त्वरित सहायता के रूप में 5000 रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में एक बार फिर कोरोना ने मचाया कहर 24 घंटों में आये 26 हजार से ज्यादा मामले
Next: चक्रवाती तूफान शाहीन के आज देर रात तक या कल सुबह तक खतरनाक बनने के आसार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.