Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 24 हजार 354 नए मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 24 हजार 354 नए मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago 0 comments
download (7)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24 हजार 354 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 234 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस घटकर 2 लाख 73 हजार 889 हो गए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 37 लाख 66 हजार 707 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 48 हजार 573 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 69 लाख 33 हजार 838 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 89 करोड़ 74 लाख 81 हजार 554 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 14 लाख 29 हजार 258 सैंपल टेस्ट किए गए. जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 19 लाख 94 हजार 990 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 834 नए मामले सामने आए है.

जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 46,94,719 हो गई. राज्य में इसके अलावा महामारी से 95 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 25,182 हो गई है. राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,499 है, जिसमें से केवल 11.5 प्रतिशत मरीज ही अस्पतालों में भर्ती हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जाने क्या है इंदिरा एकादशी व्रत का विशेष महत्व
Next: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.