Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के अवसर पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें राजघाट जाकर श्रद्धांजलि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि महात्मा गांधी का जीवन हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को भी उनकी जयंती पर नमन किया.

पीएम मोदी ने कहा, ‘’राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि. पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा.’’ इसके बाद पीएम मोदी राजघाट पहुंचे.

एक अन्य ट्वीट में लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘’पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.’’

#WATCH Prime Minister Narendra Modi pays floral tributes to Mahatma Gandhi at Rajghat on #GandhiJayanti pic.twitter.com/GE63jP2Nhe

— ANI (@ANI) October 2, 2021

बता दें कि पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी.

राजघाट पर सर्व-धर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है. हर साल की तरह कार्यक्रम में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे और श्रद्धांजलि देंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के 24 घंटों में 24 हजार 354 नए मामले सामने
Next: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.