Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कानपुर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर की सपा नेता की हत्या
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश

कानपुर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर की सपा नेता की हत्या

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (15)

कानपुर शहर में भले ही कानून व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस कमिश्नरेट लागू हो गई हो मगर अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जहां एक तरफ पुलिस की पिटाई से प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना का मामला शांत भी नहीं हुआ था

कि, तभी एक बार फिर से शहर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में बीच बाजार में बदमाशों ने सपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

वहीं, बड़ी बात यह रही कि सड़क पर खून से लथपथ गिरे सपा नेता को स्थानीय लोग अपनी स्कूटी पर लादकर अस्पताल लेकर पहुंचे मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है.

आपको बता दें कि, पूरा मामला कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में स्थित बर्रा 2 छोटी सब्जी मंडी का है, जहां कानपुर देहात से समाजवादी पार्टी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष हर्ष यादव अपने एक साथी के साथ आई-10 गाड़ी में बैठा था.

स्थानीय लोगों के मुताबिक तभी सफारी से कुछ अज्ञात बदमाश आए और हर्ष की गाड़ी पर फायरिंग करना शुरू कर दी. वहीं, अपने ऊपर गोली चलता देख हर्ष जब अपनी जान बचाने के लिए जैसे ही कार से उतार

कर भागा तो बदमाशों ने उसे दौड़ा कर बीच सड़क खुलेआम सिर में गोली मार दी, जिससे हर्ष सड़क पर ही गिर गया, जिसके बाद मौके से सभी बदमाश भाग निकले.

जिनके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मृतक की जान बचाने के लिए मोटरसाइकिल पर ही उसे लाद लिया और अस्पताल ले गए, मगर डाक्टरों ने सपा नेता हर्ष को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर बर्रा थाना समेत कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंचा और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया गया. वहीं, घटना की जानकारी पर पहुंची डीसीपी दक्षिण रवीना त्यागी ने बताया कि

कुछ हमलावरों ने सपा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी. घटना को अंजाम देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.

Post navigation

Previous: राजधानी काठमांडू में सड़कों पर निकले युवाओ ने ‘चीन गो बैक’ के लगाये नारे
Next: मनीष गुप्ता हत्याकांड की योगी सरकार ने की CBI जांच कराने की मांग

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.