Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मनीष गुप्ता हत्याकांड की योगी सरकार ने की CBI जांच कराने की मांग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

मनीष गुप्ता हत्याकांड की योगी सरकार ने की CBI जांच कराने की मांग

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (16)

यूपी सरकार ने मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच CBI से कराने की सिफारिश की है। कानपुर के कारोबारी मनीष की 27 सितंबर की रात गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से मौत हो गई थी।

योगी सरकार ने शुक्रवार को लेटर जारी कर बताया जब तक CBI मामले को टेक ओवर नहीं करती, तब तक SIT जांच को आगे बढ़ाएगी। मामले की जांच को गोरखपुर से कानपुर ट्रांसफर कर दिया गया है।

इससे पहले सरकार ने मनीष की पत्नी मीनाक्षी को कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी में OSD पद पर नियुक्त करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदद के तौर पर परिवार को 40 लाख रुपए देने का आदेश दिया था।

यूपी सरकार ने 9 दिन के अंदर दूसरी बार केंद्रीय जांच एजेंसी पर भरोसा दिखाया है। इससे पहले महंत नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड केस की जांच CBI को सौंपी गई है।

शुक्रवार को ही मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने मुख्यमंत्री से CBI जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि पति को न्याय दिलाने के लिए जल्द से जल्द CBI जांच शुरू कराएं। हत्याकांड के बाद गोरखपुर पुलिस और प्रशासन का जो रवैया रहा, इसे देखते हुए मैं उन पर भरोसा नहीं कर सकती।

कानपुर के रियल एस्टेट कारोबारी 36 साल के मनीष गुप्ता गुड़गांव के दो दोस्तों के साथ कंपनी के काम से गोरखपुर गए थे। 27 सितंबर की देर रात चेकिंग के बहाने होटल में घुसी पुलिस से मनीष और उनके दोस्तों से कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद पुलिस की पिटाई से मनीष की मौत हो गई। आरोप है कि जांच का विरोध करने पर पुलिसवालों ने उनकी बेरहमी से पिटाई की थी। उनके दोस्तों को भी पीटा था।

हालत खराब होने के बाद पुलिस मनीष को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मनीष को मृत बताया। इसके बाद कानपुर से मनीष की पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे।

पत्नी की तहरीर पर रामगढ़ ताल थाने में SHO जगत नारायण सिंह, सब इंस्पेक्टर अक्षय मिश्रा और सब इंस्पेक्टर विजय यादव को नामजद किया गया। नामजद तीन पुलिसकर्मियों समेत 6 को सस्पेंड कर दिया गया।

21 सितंबर को प्रयागराज में बाघंबरी मठ में महंत नरेंद्र गिरि की कथित मौत हुई थी। घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। 23 सितंबर को यूपी सरकार की तरफ से की गई CBI जांच की सिफारिश की गई थी। CBI टीम ने तीन आरोपियों को सीजेएम कोर्ट से 7 दिन की कस्टडी रिमांड ले ली है। तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Post navigation

Previous: कानपुर में बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर की सपा नेता की हत्या
Next: गुजरात और बिहार समेत 7 राज्यों में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की मौसम विभाग ने जताई आशंका

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.