Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तरीके से अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तरीके से अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमलावर हैं. विपक्षी दलों के नेता यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तरीके से निशाना साध रहे हैं. बीजेपी भी विपक्ष के हमलों का जवाब दे रही है. इसी बीच सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर सीधा हमला बोला है.

दरअसल, पीएम मोदी आज लखनऊ में हैं. मोदी ‘न्यू अर्बन इंडिया कान्क्लेव’ की शुरुआत करेंगे. मोदी के इसी कार्यक्रम को लेकर अखिलेश ने उन पर तंज कसा है. अखिलेश ने ट्वीट कर कहा कि ये महोत्सव का समय नहीं है.अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा, “यूपी किसानों की हत्याओं को लेकर शोकाकुल है, ये महोत्सव का समय नहीं है.”

उप्र किसानों की हत्याओं को लेकर शोकाकुल है, ये महोत्सव का समय नहीं है।

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 5, 2021

बता दें कि पीएम मोदी का लखनऊ दौरा ऐसे वक्त पर हो रहा है जब दो दिन पहले ही लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई.
मोदी लखनऊ में हैं और वो यहां पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय ‘न्यू अर्बन इंडिया कान्क्लेव’ की शुरुआत करेंगे.

इसके अलावा वो 4737 करोड़ की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे. सोमवार को एक सरकारी बयान में कहा गया कि ‘न्यू अर्बन इंडिया’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल,

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. राजनाथ सिंह सोमवार को ही लखनऊ आ गए. लखनऊ राजनाथ सिंह का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: इस साल शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही 07 अक्टूबर से जाने शुभ मुहूर्त
Next: देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.