Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (11)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18 हजार 346 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं, 263 लोगों की मौत हो गई. बड़ी बात यह है कि देश में 209 दिनों के बाद आज सबसे कम केस दर्ज किए गए हैं. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कल 29 हजार 639 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 52 हजार 902 हो गए हैं.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 38 लाख 53 हजार 48 मामले आ चुके हैं, जिनमें अबतक कोरोना से चार लाख 49 हजार 260 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 886 लोग ठीक हो चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 91 करोड़ के पार हो गया है. कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 72 लाख 51 हजार 419 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 91 करोड़ 54 लाख 65 हजार 826 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 11 लाख 41 हजार 642 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 57 करोड़ 53 लाख 94 हजार 42 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8 हजार 850 नए मामले सामने आए है.

वहीं, 149 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में अबतक 25 हजार 526 लोग मर चुके हैं. यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 47 लाख 29 हजार 83 हो गई हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या अभी एक लाख 28 हजार 736 है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जबरदस्त तरीके से अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना
Next: उत्तर प्रदेश में हलचल के बीच प्रियंका गांधी के सहयोगी ने दावा कर कहा सरकार ड्रोन कैमरे के जरिए रख रही नजर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.