Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • इन नई गाइडलाइन के साथ कल से कर सकेंगे साईं बाबा के दर्शन : शिरडी
  • देश
  • मुख्य समाचार

इन नई गाइडलाइन के साथ कल से कर सकेंगे साईं बाबा के दर्शन : शिरडी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

साईं बाबा के भक्तों के लिए एक बेहद ही खास और अच्छी सुनने को मिल रही है. बाबा के भक्तों के लिए लंबे समय से बंद शिरडी मंदिर को एक बार फिर खोलने का फैसला लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, कल से आम जनता के लिए शिरडी में साईं बाबा के मंदिर को खोल दिया जाएगा.

बाबा के भक्त नवरात्रि के पहले दिन साईं के दर्शन कर सकेंगे. साईं बाबा मंदिर ट्रस्ट की सीईओ भग्यश्री बानायित ने जानकारी देते हुए कहा कि कल से भक्तों के लिए बाबा के मंदिर के द्वार खोल दिया जाएगा और हर दिन 15 हजार भक्त साईं के दर्शन कर सकेंगे. हालांकि कोरोना को देखते हुए कुछ नियमों का पालन करना भक्तों के लिए होगा जरूरी.

मंदिर की तरफ से भक्तों को 5 हजार पेड पास और और 5 हजार ऑनलाइन समेत ऑफलाइन पासेस उपलब्ध कराए जाएंगे. प्रतिदिन 15 हजार श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने की होगी इजाजत.

वहीं, हर घंटे केवल 1150 भक्तों को ही साईं मंदिर में प्रवेश करने की होगी इजाजत. इसके अलावा केवल 90 भक्तों को आरती के लिए भाग लेने की इजाजत होगी. साथ ही सभी भक्तों का मास्क लगाना जरूरी होगा.

मंदिर प्रशासन ने बाबा के द्वार प्रवेश करने के लिए गेट नंबर 2 ही खोला है. वहीं, गेट नंबर 4 और 5 से भक्तों के बाहर निकलने की सुविधा दी है. वहीं, प्रशासन ने ध्यान मंदिर और परायण कक्ष को बंद ही रखने का निर्णय लिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इटली के लिए दौरे पर हुए रवाना
Next: जम्मू कश्मीर में हो रही गोलियों का शिकार बने 5 नागरिक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.