Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इटली के लिए दौरे पर हुए रवाना
  • देश
  • विदेश

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इटली के लिए दौरे पर हुए रवाना

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इटली के लिए दौरे पर रवाना हुए हैं. वहां पहुंचकर वह जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के सम्मेलन में भाग लेंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे.

स्पीकर बिरला की अगुवाई में बुधवार तड़के भारतीय दल रोम के लिए रवाना हुआ. इस दल में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश भी शामिल हैं. इस सम्मेलन के दौरान कई विषयों पर स्पीकर बिरला भारत का पक्ष रखेंगे. इटली यात्रा के दौरान कई देशों के संसद अध्यक्षों से ओम बिरला की द्विपक्षीय वार्ता भी होगी.

इटली पहुंचकर स्पीकर ओम बिरला इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, जर्मनी, रूस, इटली और इंडोनेशिया के संसदों के अध्यक्षों से वार्ता भी करेंगे. ओम बिरला अन्तर्राष्ट्रीय संसदीय संघ के अध्यक्ष दुआरते पचेको के साथ भी बैठक करेंगे. माना जा रहा है कि आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों के अलावा संसदीय कार्यवाही को लेकर भी बात हो सकती है.

इटली के रोम में होने वाले इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय ‘लोगों और विश्व के कल्याण और समृद्धि के लिए संसदें हैं’. इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि मुख्य विषय के तहत तीन उप-विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे.

बयान के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष बिरला पहले सत्र में महामारी से उत्पन्न सामाजिक और रोजगार संकट का सामना करने के लिए कार्यवाही विषय पर अपना विचार व्यक्त करेंगे.

वहीं दूसरे सत्र में ‘सामाजिक और पर्यावरणीय सामर्थ्य के सन्दर्भ में आर्थिक वृद्धि को पुनर्जीवित करना’ विषय पर होने वाले चर्चा में मुख्य वक्ता होंगे. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश तीसरे सत्र में ‘महामारी के बाद सामर्थ्य और खाद्ध सुरक्षा’ विषय पर संबोधित करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मंदिरों के 1,744 नाइयों को 5,000 रुपये की मासिक प्रोत्साहन योजना की शुरू : मुख्यमंत्री एम के स्टालिन
Next: इन नई गाइडलाइन के साथ कल से कर सकेंगे साईं बाबा के दर्शन : शिरडी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.