Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : बाराबंकी जिले में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुआ भीषण सड़क हादसा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : बाराबंकी जिले में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुआ भीषण सड़क हादसा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

यूपी के बाराबंकी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां डबल डेकर बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा थाना देवा अंतर्गत माती क्षेत्र में हुआ है.

खबर के मुताबिक डबल डेकर बस दिल्ली से गोंडा-बहराइच जा रही थी. हादसे के बाद लोगों की चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला. पुलिस ने घायल लोगों और शवों को जिला अस्पताल भेजा. जिला अस्पताल में ही घायलों का इलाज चल रहा है. पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन गलत दिशाओं से आ रहे थे, जब दोनों की टक्कर हो गई. एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “सड़क पर एक आवारा गाय थी और जानवर को बचाने की कोशिश में दोनों वाहन आपस में टकरा गए.”

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने का निर्देश दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे की भी घोषणा की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल को दुनिया के सबसे बड़े स्मारक बुर्ज खलीफाके रूप में बनाया
Next: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लिया युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का फैसला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.