Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लिया युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का फैसला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लिया युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का फैसला

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

चुनावी राज्य यूपी की योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है. एक बड़ा फैसले लेते हुए योगी सरकार ने 68 लाख से अधिक युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन देने का फैसला लिया है.

कैबिनेट ने प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तीकरण के लिए मुफ्त टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना को मंगलवार को मंजूरी दी. इस निर्णय से राज्य सरकार पर 3,000 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ने की संभावना है.

मंगलवार को जारी एक सरकारी बयान में ख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में किए गए फैसलों की जानकारी दी गई. मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा गया कि कोरोना काल में विभिन्न शैक्षणिक संस्थान ऑनलाइन माध्यमों से ही अपनी शैक्षिक गतिविधियां जारी रख पाए हैं,

जिसके कारण छात्र-छात्राओं और युवाओं के डिजिटल सशक्तीकरण की आवश्यकता को महसूस किया गया है. इसलिए प्रदेश के युवाओं को स्मार्ट फोन/टैबलेट मुफ्त दिए जाएंगे.

सबसे ज्यादा उच्च शिक्षा में 50,21,277 विद्यार्थी चिन्हित किए गए
तकनीकी शिक्षा (डिग्री) में 1,95,022 व तकनीकी शिक्षा (डिप्लोमा) में 2,29,703 लाभार्थी चिन्हित
कौशल विकास विभाग में प्रशिक्षणरत 5 लाख और प्रशिक्षित 3 लाख चिन्हित
सेवा पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक 1 लाख, ITI में प्रशिक्षणरत 1 लाख 29 हज़ार चिन्हित
चिकित्सा शिक्षा में 1,34,655, पैरामेडिकल व नर्सिंग में 1,71,180 और MSME योजना के तहत 50 हज़ार लाभार्थी चिन्हित
स्मार्टफोन व टैबलेट की खरीद के लिए यूपी डेस्को नोडल संस्था नामित की गई है. इसके लिए विशेषज्ञ समिति भी गठित की गई है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : बाराबंकी जिले में बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुआ भीषण सड़क हादसा
Next: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कुछ देर में पहुंचेंगे उत्तराखंड के ऋषिकेश

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.