Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 21 हजार से जयादा मामले सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 21 हजार से जयादा मामले सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले घटने के बाद एक बार फिर बढ़े हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 21 हजार 257 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 271 लोगों की मौत हो गई. कल देश में 22 हजार 431 मामले दर्ज हुए थे. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक्टिव केस घटकर 2 लाख 40 हजार 221 हो गए हैं, जो 205 दिनों बाद सबसे कम हैं. आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक कोरोना से चार लाख 50 हजार 127 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 50 लाख 17 हजार 753 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 93 करोड़ 17 लाख 17 हजार 191 हो गया है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 13 लाख 85 हजार 706 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद कल तक कुल 58 करोड़ 43 हजार 190 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

बता दें कि देश के सभी राज्यों की तुलना में दक्षिण राज्य केरल में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं. केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 12 हजार 288 नए मामले सामने आए है.

वहीं, 141 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वाले लोगों की संख्या 25 हजार 952 हो गई है. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख 18 हजार 744 है. जबकि 46 हजार 18 हजार 408 लोग ठीक हो चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मां वैभव लक्ष्मी जी की इस तरह पूजा करने से आती है जीवन में खुशहाली और होती है सुख-शांति की प्राप्ति
Next: भारतीय वायुसेना की 89वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.