Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • मां वैभव लक्ष्मी जी की इस तरह पूजा करने से आती है जीवन में खुशहाली और होती है सुख-शांति की प्राप्ति
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

मां वैभव लक्ष्मी जी की इस तरह पूजा करने से आती है जीवन में खुशहाली और होती है सुख-शांति की प्राप्ति

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. इसी तरह शुक्रवार का दिन मां वैभव लक्ष्मी जी का होता है. इस दिन जो भक्त पूरी श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके जीवन में खुशहाली आती है और सुख-शांति की प्राप्ति होती है.

शास्त्रों में लक्ष्मी मां को धन की देवी माना गया है. मान्यता है कि शुक्रवार के दिन उनकी पूजा आराधना करने से उनका आशीर्वाद बना रहता है. साथ ही सारे कष्ट दूर होते हैं.

आर्थिक दिक्‍कतों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. हालांकि शुक्रवार के दिन कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्‍हें करने से बचना चाहिए. आइए आपको बताते हैं कि इस दिन कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए.

मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दिया गया धन वापस लौटकर नहीं मिलता है. इस दिन किसी को कर्ज देने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं. इसलिए कभी किसी को भूलकर भी शुक्रवार के दिन रुपये उधार न दें और न ही लें.

शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन किसी भी महिला, कन्या और किन्नर का अपमान आपसे न होने पाए. वैसे तो यह बात हर दिन के लिए जीवन में उतार लेनी चाहिए. ऐसे में इस दिन से शुरुआत करें

और किसी को भी अपशब्द बोलने से बचें. माना जाता है कि महिलाओं में मां लक्ष्मी का वास होता है और उनका अपमान करने से मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं. इसलिए इससे बचें.

शुक्रवार के दिन इस बात का भी पूरा ध्‍यान रखें कि इस दिन मांसाहार और अल्कोहल का सेवन न करें. इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन करना चाहिए.

शुक्रवार के दिन किसी को भी चीनी नहीं देनी चाहिए. ज्योतिष में चीनी का संबंध शुक्र और चंद्र दोनो से बताया गया है. इसलिए शुक्रवार के दिन चीनी देने से शुक्र कमजोर होता है और शुक्र भौतिक सुखों का स्वामी है. ऐसे में शुक्र के नाराज होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी आती है और आर्थिक तंगी आती है.

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ नारायण की भी पूजा करनी चाहिए. मान्‍यता है कि मां लक्ष्मी के साथ नारायण की पूजा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और इनका आशीर्वाद प्राप्‍त होता है.

अपने किचन में रात के समय जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी मां रूठ जाती है और घर में अशांति फैलती है. साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य के खराब रहने की आशंका भी बनी रहती है.

Post navigation

Previous: आज नवरात्रि के दूसरे दिन जाने मां नव दुर्गा के द्वितीय स्वरुप मां ब्रह्मचारिणी की पौराणिक कथा
Next: देश में कोरोना के आये पिछले 24 घंटों में 21 हजार से जयादा मामले सामने

Related Stories

IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.