Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आज किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके किया भारतीय अंतरिक्ष संघ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आज किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके किया भारतीय अंतरिक्ष संघ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारतीय अंतरिक्ष संघ का शुभारंभ करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी स्पेस इंडस्ट्री के दिग्गजों से बात भी करेंगे.

पीएमओ ने कहा कि आईएसपीए संबंधि‍त नीतियों की हिमायत करेगा और इसके साथ ही सरकार व उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के साथ अपना जुड़ाव सुनिश्चित करेगा.

ISPA अंतरिक्ष और सैटेलाइट कंपनियों का प्रमुख उद्योग संघ है, जो भारतीय अंतरिक्ष उद्योग की सामूहिक आवाज बनने की आकांक्षा रखता है. आईएसपीए संबंधि‍त नीतियों की हिमायत करेगा

और इसके साथ ही सरकार व उसकी एजेंसियों सहित भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के सभी हितधारकों के साथ अपना जुड़ाव सुनिश्चित करेगा. प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए आईएसपीए भारत को आत्मनिर्भर, तकनीकी रूप से उन्नत और अंतरिक्ष क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने में मदद करेगा.

आईएसपीए का प्रतिनिधित्व अंतरिक्ष और उपग्रह प्रौद्योगिकियों में उन्नत क्षमताएं रखने वाली प्रमुख देशी कंपनियों के साथ-साथ वैश्विक कंपनियां भी करती हैं. आईएसपीए के संस्थापक सदस्यों में लार्सन एंड टुब्रो,

नेल्को (टाटा ग्रुप), वनवेब, भारती एयरटेल, मैपमायइंडिया, वालचंदनगर इंडस्ट्रीज और अनंत टेक्नोलॉजी लिमिटेड शामिल हैं. इसके अन्य प्रमुख सदस्यों में गोदरेज, ह्यूजेस इंडिया, अजि‍स्ता-बीएसटी एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, बीईएल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, मैक्सार इंडिया शामिल हैं.

इस्पा के महानिदेशक ए के भट्ट ने एक बयान में कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री के शुभारंभ समारोह में शामिल होने और भारत के अंतरिक्ष उद्योग के विकास और हमारे देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए उनके दृष्टिकोण पर आगे बढ़कर हम वास्तव में सम्मानित महसूस कर रहे हैं.’

एलएंडटी-नेक्स्ट के वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष (रक्षा) जयंत पाटिल को इस्पा का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि भारती एयरटेल के मुख्य नियामक अधिकारी राहुल वत्स उपाध्यक्ष बनाए गए हैं.

Post navigation

Previous: देश में आये कोरोना के पिछले 24 घंटों में 18 हजार से ज्यादा मामले
Next: जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर साथ ही एक पुलिसकर्मी हुआ घायल

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.