Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर साथ ही एक पुलिसकर्मी हुआ घायल
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर साथ ही एक पुलिसकर्मी हुआ घायल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (15)

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और बांदीपुरा जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने

के बाद सुरक्षा बलों ने अनंतनाग जिले के वेरिनाग इलाके के खागुंड में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. बल ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है. अभियान अब भी जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरी मुठभेड़ बांदीपुरा जिले के हाजिन इलाके के गुंडजहांगीर में हुई, जहां लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया.

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ मारे गए आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (टीआरएफ) के इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई है. वह शाहगुंड बांदीपुरा में हाल में हुई एक नागरिक की हत्या में शामिल था.’’

इधर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने रविवार को जम्मू कश्मीर में छापेमारी के दौरान द रेसिसटेंस फ्रंट के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनके नाम तौसीफ अहमद वानी निवासी बारामुला और फ़ैज़ अहमद खान निवासी अनंतनाग बताए गए हैं.

An encounter has started at Gundjahangir, Hajin area of Bandipora. Police & Security Forces are on the job. Further details shall follow: Jammu and Kashmir Police

— ANI (@ANI) October 11, 2021

अब तक की पूछताछ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा और टीआरएफ की नई साजिश का भंडाफोड़ हुआ है. एनआईए के मुताबिक, अपने पाकिस्तानी आकाओं के इशारे पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर

ये लोग बड़ी वारदात की साजिश रच रहे थे. इनका मकसद स्थानीय लोगों में भय फैलाना था. रविवार की छापेमारी के दौरान अनेक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पेनड्राइव आदि बरामद हुए.

गौरतलब है कि एनआईए ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, सोपोर और अनंतनाग में 15 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की. यह छापेमारी आतंकवादी गतिविधियों को लेकर की गई थी और इसमें आतंकी पत्रिका ‘वॉइस ऑफ हिंद’ का मामला भी शामिल था.

एनआईए ने पिछले दिनों जम्मू कश्मीर में जो छापेमारी की थी, उस दौरान इस पत्रिका से जुड़े अनेक लोगों का खुलासा हुआ था और यह भी पता चला था कि आईएसआईएस के आकाओं के इशारे पर पत्रिका का अहम काम जम्मू कश्मीर से भी किया जा रहा था. एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार लोगों से एक आईईडी भी बरामद की थी.

Post navigation

Previous: आज किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके किया भारतीय अंतरिक्ष संघ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभारंभ
Next: दिल्ली : कोयले की बहुत बड़ी समस्या से आया बिजली संकट सत्येंद्र जैन ने दिया बड़ा बयान कहा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.