Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली : कोयले की बहुत बड़ी समस्या से आया बिजली संकट सत्येंद्र जैन ने दिया बड़ा बयान कहा
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली : कोयले की बहुत बड़ी समस्या से आया बिजली संकट सत्येंद्र जैन ने दिया बड़ा बयान कहा

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

कोयले की कमी की वजह से जारी बिजली संकट को लेकर देश का राजनीतिक माहौल गरमा गया है. दिल्ली सरकार ने एक बार फिर राजधानी में कोयले की कमी की बात दोहरायी है. दिल्ली सरकार में ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस समय कोयले की बहुत ज्यादा कमी है. ज्यादातर प्लांट में दो-तीन दिन का ही स्टॉक बचा है.

ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘किसी भी पॉवर प्लांट में कोयले का 15 दिन से कम का स्टॉक नहीं होना चाहिए. अभी ज्यादातर प्लांट में 2-3 दिन का स्टॉक बचा है. NTPC के सारे प्लांट 55-50 फीसदी क्षमता पर काम कर रहे हैं. कोयले की बहुत बड़ी समस्या इस समय है.’

एक दिन पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोयला संकट को लेकर केंद्र को जिम्मेदार ठहराया था. उन्होंने कहा कि केंद्र बिजली उत्पादन में कमी के मुद्दे से भाग रहा है. कोयले की स्थिति ऑक्सीजन संकट के समान है। हालांकि, केंद्र इसे स्वीकार नहीं करेगा.

सिसोदिया ने कहा कि वह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के ‘गैर-जिम्मेदाराना रवैये’ से दुखी हैं. राजस्थान, दिल्ली और आंध्र प्रदेश सहित कई राज्य बिजली की कमी को लेकर चिंता जता रहे हैं.

कोयला संकट पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा है कि दिल्ली को किसी भी तरह के बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी की आपूर्ति करने वाले बिजली प्लांट को पर्याप्त ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है.

केंद्रीय मंत्री का ये आश्वासन दिल्ली के बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन के उस बयान के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अगर कोयले की आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो दिल्ली में दो दिनों में ब्लैकआउट हो जाएगा.

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने निर्देश दिया है कि दिल्ली की डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों को उनकी मांग के मुताबिक जितनी बिजली की जरूरत होगी, उतनी बिजली मिलेगी. एनटीपीसी और डीवीसी को डिस्कॉम की आवश्यकता के अनुसार पूरी उपलब्धता देने का निर्देश दिया गया है.

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर साथ ही एक पुलिसकर्मी हुआ घायल
Next: लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.