Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • राजनीति

लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (19)

लखीमपुर में हुई हिंसा को लेकर यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नसीहत दी है. स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नेतागिरी करने का मतलब ये नहीं है कि वो किसी को लूटने आए हैं, या फिर किसी को फॉर्च्यूनर से कुचलने आए हैं.

स्वतंत्र देव सिंह का बयान ऐसे समय में आया है जब लखीमपुर में किसानों को गाड़ी से कुचलने का वीडियो सामने आया है. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी हो चुकी है.

रविवार को राजधानी लखनऊ में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक थी. इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे थे.

#WATCH | Lucknow: UP BJP chief Swatantra Dev Singh says, "A tea seller, born in a poor family, became a CM, the PM of the nation. He said 'Na Khaunga, Na Khane Dunga'…Being a political leader doesn't mean that you loot, it doesn't mean that you mow down anyone by Fortuner…" pic.twitter.com/yGAA9jIpTW

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 10, 2021

उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा, “नेतागिरी करने का मतलब यह नहीं है कि वो लूटने आए हैं, या फिर फॉर्च्यूनर से किसी को कुचलने आए हैं.” उन्होंने कहा कि वोट आपके व्यवहार से मिलेगा. आप जिस मोहल्ले में रहते हैं वहां आपका व्यवहार कैसा है

ये काफी महत्वपूर्ण है ऐसा तो नहीं कि जब आप मोहल्ले में निकलते हैं तो लोग आपसे बचते हों.इस दौरान यूपी बीजेपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहे. अलग-अलग पार्टियों के 17 लोगों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली : कोयले की बहुत बड़ी समस्या से आया बिजली संकट सत्येंद्र जैन ने दिया बड़ा बयान कहा
Next: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.