Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में बीते 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में बीते 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा मामले आये सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (9)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में कल गिरावट देखने को मिली थी. हालांकि आज कल के मुकाबले मामले बढ़े हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 15 हजार 823 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, 226 लोगों की मौत हो गई. कल देश में 14 हजार 313 मामले दर्ज हुए थे. जानिए देश में आज कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में 22 हजार 844 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जिसके बाद एक्टिव केस घटकर 2 लाख 7 हजार 653 हो गए हैं. देश में अबतक तीन करोड़ 33 लाख 42 हजार 901 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में अबतक कोरोना से चार लाख 51 हजार 189 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कल कोरोना वायरस वैक्सीन की 50 लाख 63 हजार 845 डोज़ दी गईं. जिसके बाद वैक्सीन की डोज का आंकड़ा बढ़कर अब 96 करोड़ 43 लाख 79 हजार 212 हो गया है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि 11 अक्टूबर 2021 तक कोरोना वायरस के लिए 58 करोड़ 63 लाख 63 हजार 442 नमूनों का परीक्षण किया गया. इनमें से कल 13 लाख 25 हजार 399 नमूनों का परीक्षण किया गया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवरात्रि अष्टमी पर जाने महागौरी की पौराणिक कथा
Next: आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर करेंगे मुलाकात

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.