Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर करेंगे मुलाकात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर करेंगे मुलाकात

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (11)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी हिंसा मामले को लेकर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करने पहुंचा. कांग्रेस प्रतिनिधिनंडल इस घटना के तथ्यों से जुड़ा एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेगा.

कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं.

वहीं, लखीमपुर हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की है.

राकेश टिकैत का कहना है कि जबतक अजय मिश्रा अपने पद पर बने रहेंगे तबतक निष्पक्ष जांच होना संभव नहीं है. वहीं इस्तीफा ना देने पर उन्होंने आंदोलन करने की बात कही है.

Delhi: Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra watch a photo exhibition on the 1971 Bangladesh Liberation War, at AICC office.

Party leader Mallikarjun Kharge and KC Venugopal also present. pic.twitter.com/SrJL1MtjDE

— ANI (@ANI) October 13, 2021

लखीमपुर खीरी में राकेश टिकैत ने कहा कि, “अगर केंद्रीय मंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तो यहां से आंदोलन की घोषणा करेंगे. इसको लेकर लखनऊ में बड़ी पंचायत होगी.”

लखीमपुर मामले में राकेश टिकैत ने अपनी योजना को लेकर बताया कि हिंसा में मारे गए किसानों के अस्थि कलश देश के हर ज़िले में जाएंगे और लोग उन्हें श्रद्धांजलि देंगे.

15 अक्टूबर प्रधानमंत्री का पूरे देश में पुतला फूंका जाएगा.
18 अक्टूबर में ट्रेनें रोकी जाएंगी.
24 अक्टूबर को अस्थि विसर्जन होगा.
5 मृतक किसानों का शहीदी स्मारक बनाया जाएगा.
26 को लखनऊ में महापंचायत होगी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में बीते 24 घंटों में 15 हजार से ज्यादा मामले आये सामने
Next: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज 6 आतंकियों को किया ढेर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.