Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download

‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि राज्य सरकार की ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई है। उन्होंने कोविड-19 से बचाव व उपचार की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 19 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 119 है। केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से निर्माणाधीन 548 में से अब तक 501 ऑक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील हो चुके हैं।
जनपद कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बाराबंकी, अयोध्या, सोनभद्र, अमरोहा, चन्दौली, प्रतापगढ़, कुशीनगर, उन्नाव, बदायूं, सुल्तानपुर, बिजनौर, इटावा, हरदोई, शामली, ललितपुर, हापुड़, सीतापुर, गोण्डा, रामपुर, बस्ती, बहराइच, मीरजापुर, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, एटा, बागपत, मऊ, संतकबीर नगर, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, कौशाम्बी, श्रावस्ती, महोबा, कासगंज और हाथरस में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 1,41,543 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 13 लाख 82 हजार 986 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन कार्य को पूरी सक्रियता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों का समय से टीकाकरण किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 11 करोड़ 81 लाख 91 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण असमय काल-कवलित हुये लोगों के परिजनों के हित संरक्षण के लिये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के द्वारा अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे काल-कवलित हुये लोगों के परिजनों को राहत व सहयोग स्वरूप 50 हजार रुपए की धनराशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। इस सम्बन्ध में विस्तृत गाइडलाइन्स शीघ्र जारी की जाए। राहत राशि वितरण के सुचारु क्रियान्वयन के लिये जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राहत राशि प्रदान करने के सम्बन्ध में सभी आवश्यक तैयारी कर ली जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान गौतमबुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में प्रधानमंत्री जी आगामी 20 अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के राजदूत भी सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि अतिथि देवो भवः की भारतीय संस्कृति के अनुरूप अतिथियों के भव्य अभिनन्दन की सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा 25 अक्टूबर, 2021 को जनपद सिद्धार्थनगर से प्रदेश के 07 जिलों में नवीन मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रस्तावित है। इसके दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबन्ध शीघ्र कर लिये जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसानों के हितों के दृष्टिगत केन्द्र सरकार ने हाल ही में डी0ए0पी0 खाद पर सब्सिडी में बढ़ोत्तरी की है। किसानों को सुगमतापूर्वक डी0ए0पी0 खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाए। प्रत्येक जिले मे मांग और आपूर्ति के बीच सन्तुलन बनाकर रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने लद्दाख में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के जवान श्री सत्यम कुमार पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लद्दाख में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद हरदोई निवासी सेना के जवान श्री सत्यम कुमार पाठक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत सैनिक के परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने सैनिक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत सैनिक श्री सत्यम कुमार पाठक के नाम पर करने की भी घोषणा की है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत सैनिक श्री सत्यम कुमार पाठक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा सैनिक के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद चल रहा सर्च ऑपरेशन
Next: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद श्रावस्ती और बहराइच में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.