Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद श्रावस्ती और बहराइच में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद श्रावस्ती और बहराइच में कई परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

डॉ0 निर्मल ने कहा कि विपक्षी दलों की दलितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है, केवल राजनैतिक फायदा नुकसान देखकर दलित संदर्भों को उठाते

सिन्धु बार्डर पर खेतिहर मजदूर लखबीर सिंह की बर्बर हत्या पर उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि चॅूकि यह घटना किसान यूनियन मंच के सामने हुई है। अतः किसान यूनियन की इस हत्या में संलिप्तता के बिन्दु पर भी जांच की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि किसान यूनियन के कार्यक्रमों में पहले भी आपत्तिजनक घटनाएं हो चुकी हैं।
डॉ0 निर्मल ने कहा कि इस हत्याकांड से पूरे देश के दलित मर्माहत हैं और इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर दोषियों को शीघ्र सजा दी जानी चाहिए। देर रात्रि पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा लखबीर सिंह का शव जलवाये जाने की घटना की निन्दा करते हुए डॉ0 निर्मल ने कहा है कि परिवार वालों को लखबीर सिंह के पार्थिव शरीर का दर्शन नहीं करने दिया गया और डीजल छिड़ककर रात्रि में ही शव जला दिया गया, जो अत्यन्त बर्बर है और हिन्दू रीति के विरूद्ध है। कांग्रेस को इसका जवाब देना होगा। इस भयावह दलित हत्याकांड में समाजवादी पार्टी, अपना दल और तथाकथित बुद्धिजीवियों की खामोशी की निन्दा करते हुए डॉ0 निर्मल ने कहा कि इन दलों की दलितों के प्रति कोई संवेदना नहीं है ये केवल राजनैतिक फायदा नुकसान देखकर दलित संदर्भों को उठाते हैं।

प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर इसके महत्व को बढ़ाया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि शासन की योजनाएं फलीभूत होकर समाज के स्वावलम्बन का आधार बन रही हैं। यदि समाज का कोई भी व्यक्ति विपन्न रहता है, समाज में खुशहाली नहीं रह सकती। समाज की खुशहाली का आधार तभी बनता है, जब समाज के प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं द्वारा एवं शासन के स्तर पर सहयोग प्रदान कर उस व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके।
मुख्यमंत्री जी आज लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचार-धारा में विश्वास करती है। भाजपा का मूल मंत्र भारतीय संस्कृति ही है। ‘सर्वे भवन्ति सुखिनः सर्वे संतु निरामया’। अर्थात सबके सुख की कामना सबके आरोग्यता की कामना करना है। इसी को ध्यान में रखते हुये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश को ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ का मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जाति, मजहब, क्षेत्र, भाषा के आधार पर समाज का विघटन नहीं होने देगी। सबके कल्याण के लिय कार्य करेगी। वंचित, दबे-कुचले लोगों को आवाज दी जायेगी। उनको आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री जी ने भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता देकर इसके महत्व को बढ़ाया है। अब इस आयोग के द्वारा दिया गया कोई आदेश न्यायिक आदेश के रूप में माना जायेगा। उन्होंने कहा कि आज यहां पिछड़ा वर्ग मोर्चे का सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिससे समाज के वंचित एवं दबे-कुचले लोगों की आवाज को उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र व प्रदेश सरकार ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ के मूल मंत्र के साथ सभी को जोड़ते हुये आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी विश्वास के साथ प्रजापति समुदाय को जोड़ते हुये सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जो भी कार्य हुये हैं सबके सामने हैं। देश और प्रदेश में जिन पूर्ववर्ती सरकारों ने शासन किया था, उन सरकारों का नारा होता था, सबका साथ अपने परिवार का विश्वास। वे सरकारें स्वयं के विकास के लिये सबका साथ लेना चाहती थीं, परन्तु उनका दृष्टिकोण कभी भी परिवार से ज्यादा बढ़कर नहीं हुआ। स्वयं व स्वयं के परिवार के विकास के अलावा समाज व राष्ट्र के बारे में इन सरकारों को कोई चिन्ता नहीं होती थी। यही कारण था कि प्रदेश पिछड़ता गया, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती गयी, प्रदेश में बदहाली की स्थिति उत्पन्न हो गयी, प्रदेश को दंगों की आग मंे झांेक दिया गया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में सुशासन लाने के लिये विगत 07 वर्षों में विकास का एक अभियान चलाया। देश के सभी लोगों को आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन एवं निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया। आज प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 42 लाख आवास प्रदान किये गये हैं। प्रदेश में दो करोड़ 61 लाख गरीबों के शौचालय का बनाने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश सरकार राज्य के सभी 75 जनपदों में निरन्तर विद्युत की आपूर्ति कर रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के हितों के लिये प्रतिबद्ध है। राज्य में वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही माटी कला बोर्ड का गठन किया गया। इस बोर्ड के माध्यम से प्रजापति वर्ग के हितों एवं उनकी कलाओं को सम्मान प्रदान किया जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन को इस प्रकार डिजाइन कीजिए कि आपका बर्तन प्रत्येक घर में पहुंच जाए और प्रत्येक परिवार इससे जुड़ जाए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बीमारी का कारण बनता है। साथ ही, पर्यावरण को दूषित करती है। प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक को प्रतिबंधित कर दिया, ताकि प्रजापति समुदाय द्वारा तैयार किये गये मिट्टी के बर्तनों को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही, राज्य सरकार ने प्रजापति समाज के लिये निःशुल्क मिट्टी की उपलब्धता की व्यवस्था भी की है। मिट्टी के कारीगरों के कार्य को गति मिल सके। इसके लिये इनको इलेक्ट्रिक एवं सोलर चाक प्रदान किये गये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पर्व और त्योहार के दौरान बड़े पैमाने पर खरीददारी की जाती है। यह गरीब वर्ग एवं कुटीर उद्योगों में कार्य करने वाले लोगों के लिये आय का प्रमुख साधन बनती है। प्रजापति समाज द्वारा मिट्टी के बर्तन, दीये एवं गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां बनायी जाती हैं। चीन से आयातित मूर्तियों एवं पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों के कारण प्रजापति समुदाय की व्यावसायिक गतिविधियां कम हो गयी थीं। प्रजापति समुदाय के पास काम की कमी हो गयी थीं। उन्हें तालाबों से मिट्टी लेने पर रोक लगा दी गयी थीं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही, माटी कला बोर्ड का गठन किया गया। प्रजापति समाज को मिट्टी लेने की छूट दी गयी। प्रजापति समुदाय के संस्कारों में रचनात्मक कला है। माटी कला बोर्ड के पदाधिकारियों द्वारा गांव-गांव जाकर इस कला को प्रशिक्षण एवं अन्य माध्यमों से उभारकर समाज के सामने पुनः प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज चीन से आयातित मूर्तियां आनी बन्द हो गयी हैं। प्रजापति समुदाय द्वारा बनायी मूर्तियों का उपयोग किया जाने लगा है। दीपावली के दीपक विभिन्न डिजाइजनों में बनने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर राज्य सरकार को 51 हजार दीपक भी नहीं मिल पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने दीया निर्माण को प्रोत्साहित किया। इस वर्ष अयोध्या में 09 लाख दीपक जलाये जाएंगे। राज्य सरकार अयोध्या और इसके आस-पास के इलाकों के प्रजापति समाज के लोगों से ही दीपक खरीदने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि समाज का जो जीवन चक्र चलता है, वह एक दूसरे पर आश्रित होकर कार्य करता है। आज प्रजापति समुदाय से जुड़े लोग इस व्यवस्था से जुड़कर स्वयं के स्वावलम्बन के माध्यम से समाज के स्वावलम्बन का कार्य कर रहे हैं। इस जीवन चक्र के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी जुड़ जाती है। प्रदेश का सम्मान और स्वावलम्बन भी जुड़ जाता है। प्रजापति समुदाय उसी एक माटी की कला से जुड़ा हुआ समुदाय है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 2015-16 में प्रदेश के गरीब छात्र को छात्रवृत्ति नहीं मिलती थी। वर्तमान सरकार ने विगत 04 वर्षों में पूर्वदशम के 30 लाख 61 हजार 85 हजार छात्र-छात्राओं को 627 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति वितरित की है। 2021-22 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना में अन्य पिछड़ा वर्ग के 38375 छात्र-छात्राओं को अब तक 08 करोड़ 64 लाख की धनराशि वितरित की जा चुकी है। 175 करोड़ रुपए की राशि 08 लाख छात्र-छात्राओं के लिये छात्रवृत्ति हेतु सुरक्षित रखी गयी है, क्योंकि प्रदेश में इस बार स्कूलों में प्रवेश कार्य विलम्ब से हो रहे हैं। इसको 30 नवम्बर, 2021 तक पूरा करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि दश्मोत्तर छात्रवृत्ति में भी विगत 04 वर्ष में 69,18,683 छात्र-छात्राओं को 5378.75 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि उनके खातों में सीधे उपलब्ध करायी गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिये 64 तथा छात्राओं के लिये 38 छात्रावास संचालित हैं। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कन्याओं व पिछड़े वर्ग की बालिकाओं की शादी के लिये अनुदान राशि प्रदान की जाती है। साथ ही, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से अब तक पौने दो लाख बालिकाओं की शादी के लिये प्रति विवाह 51 हजार की धनराशि प्रदान की गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दीपावली का त्योहार आने वाला है। उसकी तैयारी के लिये माटी कला बोर्ड पूरी ताकत के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की मंगल कामनाएं देते हुये विश्वास व्यक्त किया कि सभी के पास मिट्टी का एक दीपक एवं लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर-घर विराजमान होगी।

मुख्यमंत्री ने जनपद श्रावस्ती की 390 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 87 परियोजनाओं तथा जनपद बहराइच की 221 करोड़ रु0 की 144 परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां जनपद श्रावस्ती की 390 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 87 परियोजनाओं तथा जनपद बहराइच की 221 करोड़ रुपए की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी को इन परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए जनपद श्रावस्ती तथा बहराइच जाना था, किन्तु मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर वहां लैण्ड नहीं कर पाया।
जनपद श्रावस्ती तथा बहराइच की जनता को वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस जनपद का ऐतिहासिक महत्व है। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की पवित्र साधना स्थली रही है। कहते हैं भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक चातुर्मास इसी स्थान पर व्यतीत किये थे। देश और दुनिया अपार आस्था के साथ श्रावस्ती को देखती है। यह जनपद देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों का केन्द्र बिन्दु है। श्रावस्ती सहित इस मण्डल के 03 जनपद आकांक्षात्मक जनपद हैं। सरकार ने इन जनपदों के विकास की ठोस कार्ययोजना बनायी है।
जनपद श्रावस्ती में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। नये एयर पोर्ट के विकास के लिये तेजी से कार्य हो रहा है। इसी क्रम में आज जनपद श्रावस्ती की 390 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। जनपद के भिनगा तथा श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभावी प्रयास किये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अध्यात्म तथा संस्कृति की दृष्टि से जनपद बहराइच का विशिष्ट महत्व है। जनपद बहराइच ऋषि बालार्क की पवित्र साधना स्थली रही है। यह जनपद महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम का साक्षी रहा है। फरवरी, 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जनपद बहराइच में महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक विजय स्थल पर विराट स्मारक के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया था। यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह स्मारक बहराइच को एक नये पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित कर उसके गौरव एवं गरिमा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बहराइच जनपद की इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने तथा आम जनमानस के साथ संवाद बनाने की हार्दिक इच्छा के बावजूद मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण उनका हैलीकॉप्टर लैण्ड नहीं कर पाया और उन्हें वापस लखनऊ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच की 221 करोड़ रुपए लागत की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है। इसके अन्तर्गत 160 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 05 लाख रुपए की 68 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए सम्बन्धित विधान सभा के निवासियों को बधाई दी तथा परियोजनाओं को साकार करने में प्रभावी प्रयास के लिए सांसद एवं विधायकगण की सराहना भी की।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज लोकार्पित जनपद बहराइच की परियोजनाओं में श्यामा प्रसाद रुर्बन मिशन के तहत 10 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, 25 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में डाइनिंग हॉल (भोजनालय), 07 विकास खण्डों में पंचायत भवन तथा सामुदायिक शौचालय, भगतापुर, बहोरिकपुर, मुस्तफाबाद में राजकीय हाईस्कूल, चेहलवा, अलिया तथा जोगिनिया में राजकीय हाईस्कूल के मुख्य भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरदहा कला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोडहिया नं0-1, कृषि विज्ञान केन्द्र नानपारा, तहसील पयागपुर के अनावासीय भवन, रिसिया मण्डी समिति में 5,000 मीट्रिक टन का गोदाम, 132 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र कैसरगंज तथा सम्बन्धित लाइनों का निर्माण, 08 मार्ग परियोजनाएं तथा 01 सेतु एवं ग्राम भिरवा तहसील महसी स्थित वृहद गौ संरक्षण केन्द्र सम्मिलित हैं।
जनपद बहराइच की शिलान्यास की गयी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इन परियोजनाओं में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरा तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खैराधोकल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चित्तौरा में छात्रावास, किसान कल्याण केन्द्र, विशेश्वरगंज, अग्निशमन केन्द्र नानपारा के आवासीय/अनावासीय भवन, 18 मार्ग परियोजनाएं, नवीन थाना मटेरा का प्रशासनिक भवन, स्किल डेवलेपमेण्ट सेण्टर बिछला, स्वर्ण जयन्ती पौधशाला तथा राजकीय पौधशाला में बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण, एग्री सर्विस सेण्टर सोहरवा, खुटेहना हुजूरपुर मार्ग पर ‘महाराणा प्रताप द्वार’, खुटेहना गिलौला मार्ग पर ‘परशुराम द्वार’ तथा माधवरेती शेखदहीर मार्ग पर ‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वार’, बिछला, सोहरवा तथा फुलवरिया में एनिमल शेड, फुलवरिया तथा टेपरहा में मिनी स्टेडियम, चाकूजोत, बिछला तथा गुलहरिया में सोलर कोल्ड स्टोरेज, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत 20 ग्राम में स्वीकृत विकास कार्य, टेपरहा में मण्डी का निर्माण, मल्टी परपज हॉल चाकूजोत तथा कम्युनिटी हॉल गुलहरिया, 05 ग्राम पंचायतों में अन्त्येष्टि स्थल तथा पयागपुर में खड़ंजा कार्य की परियोजना सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं पराक्रम से जुड़ा जनपद बहराइच गौरव और गरिमा का प्रतीक है। यह एक आकांक्षात्मक जनपद है। मूर्तरूप ले रही परियोजनाएं आमजन के कल्याण एवं विकास में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मण्डल के तीन जनपद बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधिगण के सम्मिलित प्रयासों से प्रधानमंत्री जी के सपनों के अनुरूप देवीपाटन मण्डल के जनपदों में सामान्य एवं विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बहराइच में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार तथा कृषि सम्बन्धी विकास कार्याें को तेजी से आगे बढ़ाए जाने के फलस्वरूप दो वर्ष पहले जनपद में महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ किया गया है। इस संस्थान ने कोरोना काल में जनपद वासियों को बहुत राहत दी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। देवीपाटन मण्डल के तीन जनपदों में मेडिकल कॉलेज हैं। जनपद बहराइच में महाराज सुहेलदेव, जनपद बलरामपुर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। जनपद गोण्डा में शीघ्र नये मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। राज्य सरकार जनपद श्रावस्ती में पी0पी0पी0 मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने जा रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 07 वर्ष पहले देश व प्रदेश के विकास के लिए ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया था। इसी के अनुरूप केन्द्र व प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के हर नागरिक के जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य प्रारम्भ किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में अब तक 42 लाख गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गये हैं। जनपद बहराइच में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 1,36,105 लाभार्थियों, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 8,462 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 2,049 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद बहराइच में 4,85,384 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इसी प्रकार जनपद में 1,036 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण भी कराया गया। यह शौचालय प्रत्येक नागरिक के स्वस्थ बने रहने की परिकल्पना को साकार करने के साथ ही नारी गरिमा की रक्षा के महत्वपूर्ण माध्यम बने हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 06 हजार रुपए की सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के अन्तर्गत बहराइच जनपद के 5,10,741 कृषकों को 755.16 करोड़ रुपए की सम्मान राशि उपलब्ध करायी गई। ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत जनपद के 98,945 लघु और सीमान्त किसानों का 49.16 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से 51,438 कृषकों को 2033.38 करोड़ रुपए का लाभ दिया गया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद बहराइच में प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना के अन्तर्गत 9,936 लाभार्थियों को 170.73 करोड़ रुपए का लाभ प्रदान किया गया। कौशल विकास योजना के अन्तर्गत 7,192 लाभार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। 32 रोजगार मेलों के माध्यम से 4,712 लाभार्थियों का समायोजन किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत जनपद के 2,820 परिषदीय विद्यालयों का 212.66 करोड़ रुपए से जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण कराया गया। जनपद बहराइच में आयुष्मान भारत योजना के तहत 3,18,419 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी को 05 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा कवर उपलब्ध कराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार बिना भेदभाव के नौजवानों को सरकारी सेवाओं में नियोजित करा रही है। बहराइच जनपद में 3,701 युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जनपद की 1,726 कन्याओं का विवाह कराया गया। उज्ज्वला योजना के माध्यम से 3,54,414 लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया गया। सौभाग्य योजना के अन्तर्गत जनपद के 9,064 मजरों का ऊर्जीकरण तथा 2,33,022 परिवारों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किया गया। अमृत योजना के अन्तर्गत जनपद के नगरीय क्षेत्र में 210 पाइप पेयजल योजनाएं पूरी की गईं तथा 10,220 गृह जल कनेक्शन दिए गए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘ट्रेस, टेस्ट एण्ड ट्रीट’ नीति कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने में उपयोगी सिद्ध हुई: मुख्यमंत्री
Next: आइए पंचांग से जानें आज 18 अक्टूबर का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.