Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने घाटी में आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन तेज
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार

जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने घाटी में आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन तेज

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (19)

जम्मू कश्मीर में सेना के ऑपरेशन से बौखलाए आतंकियों ने पिछले कुछ दिनों में गैर कश्मीरी लोगों की हत्या की. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने घाटी में आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है. इसी एक्शन से बौखलाए आतंकी संगठन टीआरएफ ने एनआईए को धमकी दी है. एनआईए लगातार टीआरएफ के ओवर ग्राउंड वर्कर पर छापे मार रहा है.

बता दें कि टीआरएफ का मुखिया पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद का दामाद है. एनआईए के लिए धमकी भरी पोस्ट करते हुए टीआरएफ ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है. टीआरएफ ने आईए से कहा कि वह अपने आतंकी ऑपरेशन का दायरा और बढ़ा रहे है. अब एनआईए और ज्यादा स्ट्राइक झेलने को तैयार रहें.

इस बीच खबर है कि एनआईए ने आज भी कश्मीर की अलग अलग जगहों पर छापेमारी की है. इसमें श्रीनगर के कुछ घर भी शामिल हैं. जिन इलाकों में छापेमारी हुई है उनमें श्रीनगर के ईदगाह और चनपुरा के अलावा कुलगाम, बारामुला और सोपोर शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक कुल 11 जगहों पर छापेमारी जारी है.

एक प्रमुख कश्मीरी पंडित और श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध फार्मेसी के मालिक माखन लाल बिंदरू की पांच अक्टूबर को उनकी दुकान पर आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके दो दिन बाद सुपिंदर कौर और दीपक चंद की यहां एक सरकारी स्कूल में हत्या कर दी गई. दोनों ही शिक्षक थे.

जिस दिन बिंदरू की हत्या हुई थी, उसी दिन बिहार के चाट विक्रेता वीरेंद्र पासवान और टैक्सी चालक मोहम्मद शफी लोन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पांच हत्याओं के अलावा, आतंकवादियों ने दो अक्टूबर को श्रीनगर के करण नगर इलाके में माजिद अहमद गोजरी और शहर के बटमालू इलाके में मोहम्मद शफी डार की हत्या कर दी थी. श्रीनगर और पुलवामा जिलों में 16 अक्टूबर को बिहार के अरविंद कुमार साह और उत्तर प्रदेश के सगीर अहमद की हत्या कर दी गयी थी.

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार से ज्यादा मामले आये सामने
Next: कुशीनगर के नागरिकों ने अपने जनपद के विकास का दशकों पहले जो सपना देखा था, प्रधानमंत्री जी ने उन सपनों को विकास की एक नई उड़ान दी: मुख्यमंत्री

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.