Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार से ज्यादा मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार से ज्यादा मामले आये सामने

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस के नए मामलों में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 623 नए मामले सामने आए हैं.

वहीं, कल 197 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अबतक मरने वाले लोगों की संख्या 4 लाख 92 हजार 651 हो गई है. जानिए देश में कोरोना वायरस की ताजा स्थिति क्या है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर अब एक लाख 78 हजार 98 रह गई है. वहीं, पिछले एक दिन में कोरोना का इलाज करा रहे 19 हजार 446 मरीज ठीक हुए हैं,

India reports 14,623 new #COVID19 cases, 19,446 recoveries & 197 deaths in the last 24 hrs as per Union Health Ministry

Total cases: 3,41,08,996
Active cases: 1,78,098
Total recoveries: 3,34,78,247
Death toll: 4,52,651

Total Vaccination: 99,12,82,283 (41,36,142 in last 24 hrs) pic.twitter.com/zgH6bFcJra

— ANI (@ANI) October 20, 2021

जिसके बाद अबतक कोरोना से तीन करोड़ 34 लाख 78 हजार 247 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में अबतक कोरोना के तीन करोड़ 41 लाख 8 हजार 996 मामले सामने आ चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि कल वैक्सीन की 41 लाख 36 हजार 142 डोज़ दी गईं. जिसके बाद देश में कोरोना वायरस वैक्सीन की अबतक 99 करोड़ 12 लाख 82 हजार 283 डोज़ दी जा चुकी हैं. भारत जल्द ही वैक्सीन के 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने वाला है.

बता दें कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटीस) से कहा कि वे कोविड के टीकों की पर्याप्त उपलब्धता के मद्देनजर टीकाकरण की दूसरी खुराक पर ध्यान दें. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में लाभार्थी जो पात्र हैं,

उन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं मिली है. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दूसरी खुराक पर ध्यान देना चाहिए. चूंकि देश एक अरब वैक्सीन खुराक देने के करीब पहुंच चुका है,

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने स्वास्थ्य सचिवों और राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशकों के साथ देश भर में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान पर चर्चा की और समीक्षा की.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: केरल में बारिश ने मचाई भारी तबाही इन 11 जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी
Next: जम्मू कश्मीर : राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने घाटी में आतंकी संगठनों के खिलाफ एक्शन तेज

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 1 hour ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.