Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जाने आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

जाने आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

गुरुवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ रहने वाला है. उन्हें खानदानी संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं. मेष, कन्या, धनु और वृश्चिक राशियों को बिजनेस-नौकरी में शाम तक खुशखबरी मिल सकती है.

वहीं 3 राशियों को बोलचाल में सतर्क रहने की जरूरत है. एस्ट्रो गुरु बेजान दारुवाला के पुत्र चिराग दारुवाला से जानते हैं कि आपके लिए गुरुवार कैसा रहने वाला है.

मेष : आप आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

मिथुन : आप को चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें गुरुवार को खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है. घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.

कर्क : गुरुवार का दिन महिलाओं के लिए शुभ रहेगा. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

सिंह : आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या : आपको शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.

तुला : आप नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोत्तरी हो सकती है. गुरुवार को किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना होगा. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा.

वृश्चिक : आपको गुरुवार को सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने और उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.

धनु : आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.

मकर : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी.

कुंभ : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है.

मीन : आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राहें आसान होगी. भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो दिन अच्छा रहेगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अगर आप चाहते है की भगवान विष्णु आप पर हो प्रसन्न तो करे ये काम कभी नहीं आएगी पैसों की तंगी
Next: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के आये लगभग 18 हजार मामले

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.