Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अगर आप चाहते है की भगवान विष्णु आप पर हो प्रसन्न तो करे ये काम कभी नहीं आएगी पैसों की तंगी
  • देश
  • धर्म
  • मेन स्लाइड

अगर आप चाहते है की भगवान विष्णु आप पर हो प्रसन्न तो करे ये काम कभी नहीं आएगी पैसों की तंगी

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

आज के समय में पैसों की तंगी का सामना करते हुए जीवन जीना बड़ा मुश्किल हो गया है. आसमान छूती महंगाई के बीच अगर आर्थिक तंगी को झेलना पड़े तो रातों की नींद उड़ना स्वाभाविक है.

अगर आप भी आर्थिक परेशानी से दो-चार हो रहे हैं और पैसों की तंगी लगातार बनी हुई है, कई कोशिशों के बाद भी अगर धन संबंधी मामलों में आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो ऐसी सूरत में गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना चाहिए.

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु जी का माना गया है. अगर भगवान विष्णु आप पर प्रसन्न हो जाएं और उनकी कृपा हो जाए तो उनकी धर्मपत्नी देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती हैं.

इसके साथ ही गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति जी का भी माना जाता है जो कि बुद्धि के कारक हैं. अगर आपके पास सद्बुद्धि रहती है तो हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है. आप भी आर्थिक समस्या का निदान चाहते हैं तो कुछ उपाय हैं जिन्हें गुरुवार के दिन कर अपने जीवन की गाड़ी को दोबारा पटरी पर लाया जा सकता है.

गुरुवार के दिन एक पीपल का पत्ता लें और उसे साफ पानी से धोकर शुद्ध कर लें. अगर गंगाजल से पवित्र कर सकें तो बहुत उत्तम होगा. इसके बाद पत्ते पर रोली या सिंदूर की मदद से ‘ओम श्रीं ह्रीं श्रीं नम:’ लिख दें.

इसके बाद पत्ते को अच्छी तरह से सुखा लें. जब पत्ता सूख जाए तो उसे अपने पर्स में रख लें. इसके साथ ही पर्स में मां लक्ष्मी के स्वरुप चांदी के सिक्के को भी रखें. धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे भगवान विष्ण और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जातें हैं और पर्स कभी खाली नहीं रहता है.

गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करें. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. गुरुवार के दिन पेड़ की पूजा करने से विष्णु भगवान प्रसन्न होते हैं. इससे भक्तों के जीवन में सुख-समृद्धि का वास हो जाता है.

तांबे के पत्र पर कुबेर यंत्र या श्री यंत्र अंकित कर अपने पर्स में रखें. कोषाध्यक्ष कुबेर को स्थाई धन का देवता माना गया है. उनकी कृपा से धन का संचय होता है. उनकी कृपा से धन की कमी दूर हो जाती है.

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन गोमती चक्र, केसर और हल्दी का टुकड़ा या कौड़ी इनमें से कोई एक चीज को अपने पर्स में रख लें. इस विशेष उपाय से आपके पर्स में हमेशा पर्याप्त धन बना रहेगा. ये सभी चीजें समृद्धि की कारक मानी जाती हैं.

आपकी कुंडली में अगर गुरु की स्थिति खराब है तो इससे आपके विवाह में भी बाधाएं आ सकती है. ऐसे में किसी ज्योतिष से सलाह लेकर गुरुवार का व्रत करना चाहिए और केले के पेड़ की पूजा करना चाहिए. इससे विवाह बाधा दूर होने के साथ ही धन की आवक भी शुरू हो जाती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: हिंदू धर्म में जाने क्या है कार्तिक महीने का महत्त्व ?
Next: जाने आज का राशिफल कैसा रहेगा आपका दिन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 46 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 50 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 53 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.