Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के किये दर्शन
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के किये दर्शन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (11)

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल अयोध्या दौरे पर हैं. केजरीवाल ने आज सुबह हनुमानगढ़ी और रामलला के दर्शन किए.

दर्शन के बाद केजरीवाल ने बड़ा एलान भी किया. पत्रकारों के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि अगर यूपी में हमारी सरकार बनती है तो प्रदेश के सभी लोगों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त में दर्शन कराएंगे.

केजरीवाल ने कहा कि आज मुझे भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य मिला और मैं चाहता हूं कि हर भारतवासी को ये सौभाग्य मिले. केजरीवाल ने कहा कि हम दो काम करने वाले हैं.

पहला हम दिल्ली के अंदर मुख्यमंत्री तीर्थ योजना चला रहे हैं. इसके तहत लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा कराई जाती है. कल सुबह दिल्ली कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई है. बैठक में हम अयोध्या को भी मुख्यमंत्री तीर्थ योजना में शामिल करेंगे.

अब दिल्ली के लोग रामजन्मभूमि के भी मुफ्त दर्शन करेंगे. वहीं, अगर यूपी में हमारी सरकार बनी तो हम सभी प्रदेशवासियों को अयोध्या में रामलला के मुफ्त दर्शन कराएंगे

इससे पहले केजरीवाल ने सोमवार को सरयू नदी के तट पर वैदिक मंत्रों और भजनों के बीच सरयू की ‘आरती’ की और मां सरयू, भगवान श्रीराम तथा देवताओं से दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश और पूरे देश के कल्याण की कामना की.

इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, “मां सरयू नदी से दिल्‍ली, उत्तर प्रदेश और पूरे भारत वर्ष के कल्‍याण के लिए प्रार्थना करता हूं. पूरा देश कोरोना नाम की महामारी से पीड़ित है,

पिछले कुछ दिनों से कुछ नियंत्रण है, लेकिन मैं समझता हूं कि भगवान राम, देवताओं की और मां सरयू नदी की कृपा होगी तो जरूर हम सब लोगों को इस महामारी से मुक्ति मिलेगी.”

उन्होंने कहा, “आज अयोध्या आने का सौभाग्य मिला और इस अवसर पर मैं सभी देवताओं से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि देश को महामारी से मुक्ति मिले.” केजरीवाल ने आगे कहा, “मैं हमेशा मानता हूं कि हमारे देश के लोग बहुत अच्छे हैं,

Delhi CM Arvind Kejriwal offers prayers at Hanuman Garhi temple in Ayodhya. pic.twitter.com/FpKkEelbo7

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 26, 2021

हमारे देश को अभी तक बहुत आगे पहुंच जाना चाहिए था, दुनिया का नंबर एक देश बनना चाहिए था लेकिन आज हमारे देश के अंदर गरीबी है, आज हमारे देश के अंदर अशिक्षा है,

तरह-तरह की बीमारियां हैं, भिन्‍न-भिन्‍न समस्याएं हैं. मैं सभी देवताओं से प्रार्थना करता हूं कि मेरा भारत वर्ष जल्‍दी दुनिया का नंबर वन देश बने और हम 130 करोड़ भारतवासी मिलकर इसको संभव कर सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “मैं उम्र और अनुभव में छोटा हूं लेकिन मेरा दिल्‍ली सरकार चलाने का जो पांच साल का अनुभव है, उससे लगता है कि अगर सब लोग मिलकर एक परिवार की तरह, एक टीम की तरह एक साथ काम करें,

अपने बीच की दीवारों और भेदभाव को गिराकर एक साथ काम करें तो इस देश को दुनिया की शक्ति बनाने से कोई नहीं रोक सकता है. यह संभव है और दिल्ली के अंदर स्कूल, अस्पताल, पानी और सड़कों के लिए यह करके दिखाया है.

Post navigation

Previous: जम्मू कश्मीर : बांदीपुरा में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड से किया हमला
Next: हरियाणा : गृहमंत्री अनिल विज ने दिया बयान कहा टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के जितने पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA भारतीय नहीं हो सकता

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.