Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • हरियाणा : गृहमंत्री अनिल विज ने दिया बयान कहा टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के जितने पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA भारतीय नहीं हो सकता
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

हरियाणा : गृहमंत्री अनिल विज ने दिया बयान कहा टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान के जितने पर पटाखे फोड़ने वालों का DNA भारतीय नहीं हो सकता

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (13)

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से भारत में कुछ जगहों पर जश्न मनाने का मामला सामना आया है.

कुछ जगहों पर पटाखे फोड़े गए, हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाए गए और कश्मीरी छात्रों पर हमला भी किया गया. इस मामले पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज और शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान आया है.

अनिल विज ने ट्वीट कर कहा, “पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर भारत में पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता. संभल के रहना अपने घर में छिपे हुए गद्दारों से.”

वहीं संजय राउत ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर में रहते हुए पाकिस्तानी टीम की टी20 में जीत का और हिंदुस्तान की हार का इस तरह जश्न मनाया जाय और हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाए जाएं तो यह निश्चित ही चिंता का विषय है. केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए. जय हिंद!! वंदेमातरम!”

पाकिस्तान के क्रिकेट मैच जीतने पर भारत में पटाखे फोड़ने वालों का डीएनए भारतीय नहीं हो सकता । संभल के रहना अपने घर में छुपे हुए गद्दारों से ।

— Anil Vij Minister Haryana, India (@anilvijminister) October 26, 2021

श्रीनगर SKIMS मेडिकल कॉलेज के छात्रों और गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज की छात्राओं के खिलाफ UAPA की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. इन दोनों कॉलेज के स्टूडेंट्स पर रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी करने का आरोप है.

तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब यूएपीए की धाराओं पर केस दर्ज किया गया है. इन धाराओं में अगर किसी छात्र या छात्रा की गिरफ्तारी होती है तो उसे जमानत मिलनी मुश्किल हो जाएगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कश्मीर में रहते हुए पाकिस्तानी टीम की टी20 में जीत का और हिंदुस्तान की हार का इस तरह जश्न मनाया जाय और हिंदुस्तान विरोधी नारे लगाये जाएं तो यह निश्चित ही चिंता का विषय है। केंद्र सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।
जय हिंद!! वंदेमातरम! pic.twitter.com/EIsYBbZvu1

— Sanjay Raut (@rautsanjay61) October 26, 2021

इस कानून का मुख्य मकसद आतंकी गतिविधियों को रोकना होता है. इस कानून के तहत पुलिस ऐसे आतंकियों, अपराधियों या अन्य लोगों को चिह्नित करती है, जो आतंकी ग​तिविधियों में शामिल होते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया अयोध्या में हनुमानगढ़ी और रामलला के किये दर्शन
Next: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में किया जवानों के साथ बैठकर भोजन

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.