Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नियमावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय अभियान का शुभारम्भ
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नियमावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय अभियान का शुभारम्भ

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला ने कहा की विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के हम नागरिक हैं, जिस पर हम सभी को गर्व है। लोकतंत्र के लिए यह जरूरी है कि मतदाता सूची पूर्णरूप से स्वच्छ व स्वस्थ हो। इसके लिए जागरूक मतदाता का होना भी आवश्यक है। मतदान के लिए जरूरी है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हो, यही भारत निर्वाचन आयोग की भी मंशा है, साथ ही चुनाव में इक्सक्ल्यूसिवनेस हो, जिसमें महिलाओं, विकलांगों, बुजुर्गों व युवाओं की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को मात्र दो बार ही निर्वाचन आयोग से संपर्क होता है, जब वे मतदाता बनते हैं और दूसरी बार जब वे वोट डालने जाते हैं। अगर मतदान का प्रतिशत बढ़ता है तो इससे मतदान की महिमा बढ़ती है और हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अजय कुमार शुक्ला आज लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नियमावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आयोग ने 01 जनवरी, 2022 को आधार मानकर मतदाता बनने की अर्हता तिथि निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि जो पहली बार मतदाता बनने के लिए तथा स्थान परिवर्तन के लिए फार्म-06 भरे, नाम परिवर्तन के लिए फॉर्म-8ए भरंे, मतदाता पहचान पत्र में कोई त्रुटि होने पर उसे ठीक करने के लिए फार्म-8 भरें, अप्रवासी भारतीयों के लिए विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को फार्म-6ए भरना है। नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 भरें। इसी प्रकार मतदाता खुद भी वोटर हेल्पलाइन व पोर्टल पर आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड कर ऑनलाइन माध्यम से भी मतदाता बन सकते हैं। किसी भी समस्या के लिए टोलफ्री नम्बर-1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर भी बीएलओ मौजूद रहेंगे, साथ ही जिले स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से भी फॉर्म भरे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के लिए विशेष तिथियां निर्धारित की गई हैं, अभी दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए 01 नवंबर से 30 नवंबर 2021 तक की तिथि निर्धारित है, इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी, 2022 को होगा। सभी मतदाता पोर्टल के माध्यम से भी अपना नाम है कि नहीं यह जान सकते हैं। साथ ही बमवण्दपबण्पद पर भी जाकर अपना नाम जान सकते हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अपना मतदाता फार्म भरने के साथ ही अपने आसपास रहने वाले लोगों, परिवार व रिश्तेदारों को भी जागरूक कर उनका मतदाता फार्म भरवाए तथा इस पुनीत कार्य में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता का मतदाता सूची में नाम हो और मतदान कार्ड न मिले, तो भी भारत निर्वाचन आयोग ने अन्य विकल्पों के आधार पर उसका मतदान करा सकता है। इसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड जरूरी है। उन्होंने लोगों से ऑनलाइन माध्यम का अधिक से अधिक प्रयोग करने पर बल दिया। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि जिस दिन मतदान हो बिना किसी प्रलोभन के अपने मतदान का उपयोग करें, आयोग की भी यही मंशा है। उन्होंने कहा कि एक भी मतदाता न छूटे, लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए यह जरूरी है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने इस अवसर पर कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए यह पहला अवसर है कि इस प्रकार का कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम से तीन लाभ होंगे, यहां के छात्रों को सकारात्मक लाभ मिलेगा और उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने साहित्यकार रामवृक्ष बेनीपुरी की रचना ’’गेहूं बनाम गुलाब’’ का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के उद्देश्य को पूरा करने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। इस अवसर में सभी सहभागी बने। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र भी इस कार्यक्रम के एंबेसडर बनकर इस कार्य को आगे बढ़ाएं।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं की आयु 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है, वह अपना पंजीकरण जरूर कराएं। प्रदेश के सभी आर0ओ0, ए0आर0ओ0, डिस्ट्रिक्ट निर्वाचन अधिकारी, रजिस्ट्रीकरण कार्यालयों में मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया जा रहा है। मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है वे सबसे पहले फार्म-6 भर कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं, इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह की व्यवस्था की की गई है। विदेश में रहने वाले भारतीय प्रवासी नागरिकों के लिए फार्म-6ए, किसी की मृत्यु होने या नाम विलोपित करने के लिए फार्म-7 भरना है, वोटर लिस्ट में नाम सुधार के लिए फॉर्म-8 भरना है। बूथ बदलने व स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8ए भरना है। उन्होंने कहा कि 01 नवंबर से 30 नवंबर 2021 के तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। 05 जनवरी 2022 को नई मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी भी घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करके मतदाता बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जानने के लिए बी0एल0ओ0 के साथ ए0आर0ओ0, आर0ओ0 कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश के प्रत्येक जिले में आर0ओ0, ए0आर0ओ0 व बूथ स्तर पर मतदाता पंजीकरण एवं पुनरीक्षण का कार्य किया गया तथा मतदाता सूची का प्रकाशन भी किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदाता बने और अपना राष्ट्रीय कर्तव्य निभाएं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा दान मतदान है और यह लोकतंत्र की रीढ़ है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प हमारा न टूटे, कोई मतदाता न छूटे। यह हमारा संकल्प हो।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो रही है, ऐसे मतदाता अपने मतदान का अवसर न चुके और मतदाता बनकर अपना राष्ट्र धर्म निभाएं। उन्होंने कहा की इस विशेष अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ यहां किया गया है। कार्यक्रम की मंशा है कि यहां से मतदाता जागरूकता का अभियान पूरे प्रदेश में फैले। उन्होंने कहा कि सही मतदान के लिए एक अच्छी मतदाता सूची बने, इसके लिए सभी अपना सहयोग प्रदान करें और एक जिम्मेदार नागरिक की भांति अपनी जिम्मेदारी को निभाये, जिससे कि लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाया जा सके।
इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर माँ भगवती सरस्वती देवी पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए श्री रविशंकर देहाती द्वारा गाये गये मतदाता गीत की सीडी की लांचिंग भी की गयी, साथ ही सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह व पौधे भेंट किये गये। कार्यक्रम में श्री रविशंकर देहाती (गायक) द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए- ’मतदाता है महादान, मतदाता सूची में नाम दर्ज कर करें महादान’, ’पंजीकरण करवाइयें वो बिरना, वोटर बनकर फर्ज निभाइयें, न बिरना’ जैसे गीतों की सुन्दर प्रस्तुती की गई।
इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी निर्वाचन श्री रमेश चन्द्र राय, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ विश्वविद्यालय डॉ0 राकेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, लखनऊ श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय, अपर निदेशक नागरिक उड्डयन श्री अंसू मलिक, विश्वभूषण मिश्र, अल्का मिश्रा के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्रायें मौजूद थे।

 इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में उ0प्र0, खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा में खादी महोत्सव-2021 में अब तक लगभग 5.47 करोड़ रुपये मूल्य के खादी एवं ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। कल 02 नवम्बर को महोत्सव का समापन होगा।
     यह जानकारी अपर मुख्य सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग डा0 नवनीत सहगल ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार 200 से अधिक स्टाल लगाये गये है, जिसमें रजाई, गद्द्ा एवं केस चादर, पंलगपोस, तोलिया, अंगोछा, चादर, सूती, ऊनी, पोली रेशम के सूट इत्यादि उपलब्ध है। कल महोत्सव का आखिरी दिन होने के कारण आज विभिन्न स्टॉलों पर त्योहारों के दृष्टिगत लोग अपनी पसन्द के उत्पादों की खरीदारी करते नजर आये।
      अपर मुख्य सचिव ने कहा कि स्वराज्य आश्रम सर्वोदय नगर कानपुर के पण्डाल में खादी की शर्ट, लुंगी, अंगोछा, मर्सलीन, धोती, कम्बल, रजाई, ऊनी गाउन, ऊनी शाल, चादर इत्यादि उपलब्ध है। पुष्पांजली एवं शताक्षी ग्रामोद्योग संस्थान प्रतापगढ़ के उत्पाद में आँवला की मिठाई, चटनी, मुरब्बा, त्रिफला चूर्ण तथा जायका संस्थान, लखनऊ द्वारा नीबू, आम व लहसुन आदि से निर्मित अचार की बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। रेशम विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा लगाये गये सिल्क की साड़िया, दुप्पट्े, सूट, कुर्ता-पजामा आदि की भी अच्छी बिक्री हो रही है।

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती पर 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
Next: मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया तथा गर्भगृह स्थल का अवलोकन किया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.