Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया तथा गर्भगृह स्थल का अवलोकन किया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया तथा गर्भगृह स्थल का अवलोकन किया

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अयोध्या में श्री रामलला का दर्शन-पूजन किया तथा गर्भगृह स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भगृह स्थल पर काबुल से आए काबुल नदी के पवित्र जल को अर्पित किया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अफगानिस्तान के काबुल शहर की एक बालिका ने भगवान श्रीराम को अर्पित करने के लिए काबुल नदी का जल भेजा है। उस जल को मेरे द्वारा श्रीरामलला के दर्शन के उपरान्त गर्भगृह स्थान में अर्पित किया गया। यह परम सौभाग्य का विषय है। अफगानिस्तान से हमारे पौराणिक और ऐतिहासिक सम्बन्ध रहे हैं। महाराजा दशरथ की महारानी एवं पूज्य भरत जी की माता कैकेयी अफगानिस्तान की थीं, जिनका कैकेय राज्य/गंधार से सम्बन्ध था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आतंकवाद से जूझ रहे अफगानिस्तान से एक बालिका द्वारा भेजा गया यह जल अफगानिस्तान की सभी बेटियों की तरफ से प्रेषित है। भगवान श्रीराम हमेशा ही मानवता की रक्षा करने के लिए आगे आये हैं, उसी भावना का सम्मान करते हुए मानवता की रक्षा के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
इसके पूर्व, आज अपने सरकारी आवास पर मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि अफगानिस्तान की वर्तमान स्थितियों में भी स्वयं की परवाह किए बगैर एक बालिका द्वारा काबुल से काबुल नदी का जल श्रीराम जन्मभूमि के लिए भेजा जाना अत्यन्त अभिनन्दनीय है। उस बालिका व उसके परिवार तथा उन सभी बेटियों, जिन्होंने अफगानिस्तान में भारत, भारतीयता, भारत भूमि तथा अपने पवित्र देवस्थलों के प्रति श्रद्धा व सम्मान को बनाए रखा है, इन भावनाओं का सम्मान करते हुए, इस जल से श्रीराम जन्मभूमि का अभिषेक करने के लिए वे स्वयं आज विशेष रूप से अयोध्या जा रहे हैं। वे वहां प्रभु श्रीराम से उन सबके कुशल और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक नियमावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए राज्य स्तरीय अभियान का शुभारम्भ
Next: मुख्यमंत्री ने राम कथा पार्क/संग्रहालय में दीपोत्सव-2021 की तैयारियों की समीक्षा की

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.