Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • छठ के त्योहार पर करे बिहार की यात्रा भारतीय रेलवे ने चलाई 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन
  • देश
  • बिहार

छठ के त्योहार पर करे बिहार की यात्रा भारतीय रेलवे ने चलाई 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

अगले सप्ताह छठ का त्योहार है. दिल्ली से हजारों से कि संख्या में लोग इस त्योहार में बिहार की यात्रा करते हैं. ऐसे में बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी घोषणा की है.

छठ पूजा में लोग आसानी से अपने घर पहुंच सके इसलिए इंडियन रेलवे की तरफ से दिल्ली से बिहार के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. इस बात की जानकारी एक आधिकारिक सूचना से दी गई है.

जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे की तरफ से शुरू की जा रही ये दोनों ट्रेन दिल्ली को बिहार के कटिहार शहर से जोड़ेंगी. रेलवे की तरफ से विशेष ट्रेनों को चलाने का निर्णय यात्रियों की भीड़ को कम करने के मद्देनजर लिया गया है. बिहार के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है छठ पूजा का त्योहार ऐसे में भारी तादाद में लोग इस दौरान बिहार पहंचते हैं.

यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई बार कंफर्म रिजर्वेशन की भी समस्या सामने आती है. कई बार लोग अपने घर नहीं पहुंच पाते ऐसे में सभी को कंफर्म रिजर्वेशन मिले इसलिए ट्रेनों की संख्या को बढ़ाया गया है.

11 नवंबर को छठ पूजा का त्योहार है. इससे पहले भी भारतीय रेलवे की तरफ से छठ पूजा के लिए 20 ट्रेने बढ़ाई गईं थी. यह बीस ट्रेने देश के अलग अलग राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं.

Train Number 09638
भारतीय रेलवे की तरफ से यह ट्रेन 6 नवंबर को शाम 7.25 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और फिर अगले दिन 7 नवंबर रात 10 बजे बिहार के कटिहार पहुंचेगी. यह ट्रेन हाजीपुर, शाहपुर और पटोरी क्षेत्रों से होकर निकलेगी.

Train Number 09637
छठ पूजा के दौरान यह ट्रेन 8 नवंबर को सुबह 1.15 बजे कटिहार से रवाना होगी और अगले दिन 2.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी. यह भी शाहपुर, हाजीपुर और पटोरी क्षेत्रों से गुजरेगी.

Train Number 04746
यह ट्रेन 8 नवंबर को दिल्ली से दोपहर 3.05 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे कटिहार पहुंचेगी. यह ट्रेन पटोरी, शाहपुर और हाजीपुर इलाकों से भी गुजरेगी.

Train Number 04745
भारतीय रेलवे ने छठ पूजा को देखते हुए यह ट्रेन 9 नवंबर को रात 10.30 बजे कटिहार से रवाना होगी और अगले दिन 2.45 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन भी सभी ट्रेनों की तरह यह ट्रेन भी पटोरी, हाजीपुर और शाहपुर से होकर गुजरेगी.

Post navigation

Previous: जाने आज से क्या है पेट्रोल-डीजल के लखनऊ में नया रेट
Next: चीन इन दिनों झेल रहा प्रदूषण की मार राजधानी बीजिंग में कई हाईवे बंद

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.