Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जाने आज से क्या है पेट्रोल-डीजल के लखनऊ में नया रेट
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

जाने आज से क्या है पेट्रोल-डीजल के लखनऊ में नया रेट

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

उत्‍तर प्रदेश में लोगों को पेट्रोल-डीजल के दामों पर हो रही बढ़ोतरी से शुक्रवार को और राहत म‍िली है. तीन नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक पेट्रोल के दाम पर 11.68 रुपये और डीजल के दाम में 12.11 रुपये प्रत‍िलीटर घटे हैं.

केंद्र सरकार ने द‍िवाली से पहले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर घटाने का फैसला किया था. केन्‍द्र सरकार के लोगों को द‍िए गए द‍िवाली तोहफे पर योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार ने बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल पर 2 रुपए वैट घटाने का फैसला क‍िया था,

जो पूरे यूपी में आज यानी शुक्रवार से लागू हुआ है. शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 95.28 और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. दिवाली के दिन लखनऊ में पेट्रोल 101.05 और डीजल 87.09 रुपये के रेट से बिक रहा था.

केन्‍द्र सरकार के तीन नवंबर को पेट्रोल से 5 रुपये रुपये सर्व‍िस टैक्‍स की कटौती करने पर लखनऊ में गुरुवार को पेट्रोल की कीमत 106.96 से घटकर 101.05 पर आ गई थी. वहीं डीजल तीन नवंबर को 98.91 रुपये प्रत‍िलीटर था

जो गुरुवार को 87.09 रुपये प्रत‍िलीटर हो गया. यूपी सरकार के पेट्रोल पर 7 रुपए और डीजल पर 2 रुपए वैट घटा दिया है. इसके बाद लखनऊ में शुक्रवार यानी आज पेट्रोल के दाम 95.28 और डीजल 86.80 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है.

दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के कई शहरों की हवा आतिशबाजी के कारण हुई बहुत खराब
Next: छठ के त्योहार पर करे बिहार की यात्रा भारतीय रेलवे ने चलाई 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.