Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • साल के बजट के दौरान सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया
  • बिजनेस

साल के बजट के दौरान सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
GGUYG8

सरकार ने व्यापार घाटा और चालू खाते के घाटे पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव कम करने के लिये इस साल के बजट में पीली धातु पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया. उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार क्षेत्र में काम कर रही कंपनियां ज्यादा शुल्क के कारण अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स पड़ोसी देशों में स्थानांतरित कर रही हैं.

सोने के आयात में कमी से वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान व्यापार घाटा 94.72 अरब डॉलर रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 116.15 अरब डॉलर था. सोने के आयात में इस साल जुलाई से ही नकारात्मक वृद्धि है. हालांकि अक्टूबर में यह करीब 5 फीसदी बढ़कर 1.84 अरब डॉलर रहा. भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है. इस आयात के जरिये आभूषण उद्योग की मांग को पूरा किया जाता है. मात्रा के हिसाब से देश में सोने का सालाना 800 से 900 टन आयात होता है.

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) ने आयात शुल्क में कमी की मांग की है. GJEPC ने आयात शुल्क में 4 फीसदी की कटौती करने के लिए कहा था. रत्न एवं आभूषण निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान करीब 2 फीसदी घटकर 18.3 अरब डॉलर रहा. देश में सोने का आयात पिछले वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 3 फीसदी घटकर 32.8 अरब डॉलर रहा.

 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आइये जानते है, पहले के मुताबिक आज के पेट्रोल और डीजल के दाम,
Next: Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च,

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.