Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च,
  • गैजेट्स

Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर भारत में लॉन्च,

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
HU8GG8U8

गूगल ने भारत में स्मार्ट स्पीकर्स की रेंज को बढ़ाते हुए अपने नया प्रोडक्ट गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर लॉन्च कर दिया है। गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर को इसी साल अक्टूबर में पिक्सल 4 सीरीज के साथ लॉन्च किया गया था। गूगल नेस्ट मिनी स्मार्ट स्पीकर की भारत में कीमत 4,499 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। बता दें कि गूगल नेस्ट मिनी दो साल पहले लॉन्च हुए गूगल होम मिनी का अपग्रेडेड वर्जन है।

Google Nest Mini स्मार्ट स्पीकर की स्पेसिफिकेशन

गूगल नेस्ट मिनी में होम मिनी के मुकाबले थोड़-सा डिजाइन में बदलाव किया गया है। इसके अलावा इसमें हुक भी दिया गया है। साथ ही नया पावर कनेक्टर पोर्ट और केबल भी दिया गया है। बाकी डिजाइन गूगल होम मिनी जैसा ही है। बॉडी फैब्रिक की बनी है।

नए स्मार्ट स्पीकर को लेकर शानदार साउंड और फास्ट परफॉर्मेंस का दावा किया गया है। इसमें मशीन लर्निंग चिप है। गूगल नेस्ट मिनी चॉक और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा। इसमें यूट्यूब म्यूजिक, स्पॉटीफाई, गाना, जियोसावन और विंक म्यूजिक का सपोर्ट है। बता दें कि गूगल होम मिनी स्पीकर अब सिर्फ 2,999 रुपये में मिल रहा है। गूगल नेस्ट मिनी का सीधा मुकाबला अमेजन इको डॉट से होगा जिसमें एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: साल के बजट के दौरान सोने पर आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया
Next: पहले कंपनी ने Vivo U10 को पेश किया, आइये जानते है कीमत

Related Stories

army_jawan_shot_himself_1638284845
  • गैजेट्स
  • देश

भारतीय सेना भारत में बनीं 7 लाख ‘Nipun’ एंटी-पर्सनल माइन्स को शामिल करेगी।

Sarvoday Times 5 years ago 0
download (11)
  • गैजेट्स
  • देश
  • मुख्य समाचार

सैमसंग आज करेगा गैलेक्सी M32 लान्च जाने क्या है फीचर्स और कीमत ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
images (5)
  • गैजेट्स
  • देश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

क्या लॉक डाउन के बाद बढ़ी इलेक्ट्रॉनिक चीजों की कीमत जाने ?

Sarvoday Times 5 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.