Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भदोही को दी तीन परियोजनाओं की सौगात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भदोही को दी तीन परियोजनाओं की सौगात

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (8)

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद भदोही में, रामपुर घाट से मीरजापुर को जोड़ने हेतु गंगा पुल, माधोसिंह रेलवे ओवर ब्रिज तथा डेंगूरपुर घाट पर पुल निर्माण करने की सौगात दी। उन्होंने जनपद के सभी निर्माण कार्य कराने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ययोजना बनाकर निमार्ण कार्य का प्रस्ताव शासन को यथाशीघ्र भेजें। उन्होंने कहा कि आज जनपद भदोही अपनी एक नयी पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। जनपद के जनप्रतिनिधि सांसद, विधायक पूरी निष्ठा के साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुॅचाने का कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश भर में सड़को का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद भी प्रयागराज से लेकर वाराणसी तक जाम का सामना लोगों को करना पड़ता था। वर्तमान सरकार आने के बाद भदोही से प्रयागराज और वाराणसी तक का सफर आसान हो गया है।
इस अवसर पर मा0 सांसद रमेश चन्द बिन्द, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, मा0 विधायक भदोही रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, मा0 विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, मा0 पूर्व सांसद गोरखनाथ पाण्डेय व विनय श्रीवास्तव  सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया बयान कहा निजी क्षेत्र के लिए जल्द आएगी केंद्र की प्रोत्साहन योजना
Next: गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया

Related Stories

IMG-20260924-WA0317
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

पैतृक भूमि पर जबरन कब्जा, दीवार तोड़ी-ईंटें लूटीं, हरे पेड़ काटे- कटरा पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
WhatsApp Image 2026-09-25 at 4.02.40 PM (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

पंचायती राज मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.