Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • लखनऊ में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बैठक
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति

लखनऊ में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बैठक

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (5)

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के क्रम में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रही है।

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में रविवार को भाजपा के मौर्य सम्मेलन का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य

तथा उनकी पुत्री सांसद संघप्रिया मौर्या ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल कंवेंशन सेंटर में शाक्य, सैनी, मौर्य, कुशवाहा सम्मेलन में कहा कि विपक्ष के पास 2022 चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है,

इसलिए वह देश तोड़ने वालों का महिमा मंडन कर रहा है। जिन्ना को आजादी का सिपाही बताकर सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान किया जा रहा है। पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया, जबकि जिन्ना का हिमायती होना तालिबानी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि तालिबान का मतलब मानवता व महिलाओं का विरोध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में भगवान बुद्ध के करोड़ों अनुयाई हैं। भाजपा ने कुशीनगर में उन्हीं के नाम पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग आज पाकिस्तान के जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं, वो एक प्रकार से तालिबान का भी समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है,

वो सरदार पटेल का अपमान करना चाहते हैं। राष्ट्रनायक सरदार पटेल एक ओर हैं और राष्ट्र को तोड़ने वाले जिन्ना दूसरी तरफ हैं। वो लोग जिन्ना का समर्थन करते हैं और हम सरदार पटेल का समर्थन करते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आप जानते है देश से कितना धोखा हुआ है। उस समय जो चंद्रगुप्त मौर्य से हारा था उस सिकंदर को महान बता दिया गया। फिर भी इतिहासकार इस पर मौन साधे हुए हैं।

वह लोग भूल गए थे कि क्रिया की प्रतिक्रिया होती है। इसके बाद में उसी तालिबान की कितनी दुर्दशा हुई, जब अमेरिका ने ड्रोन से उन पर हमला किया। आपने देखा होगा कि उसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने वहां बम गिराए और तालिबानी मारे जाने लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शांति के दूत महात्मा बुद्ध ने दुनिया पर कभी युद्ध नहीं थोपा, वह हमेशा मानवता के प्रेरणा स्रोत और भक्ति के केन्द्र रहेंगे। इसके साथ ही किसी भी भारतीय या दुनिया में कहीं भी शांति और सद्भाव का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति को तालिबानियों के उनकी प्रतिमा को नष्ट करने के दृश्यों को नहीं भूलना चाहिए।

आपने देखा होगा कि उसके कुछ ही दिनों बाद अमेरिका ने वहां बम गिराए और तालिबानी मारे जाने लगे। हमने कहा था कि गौतम बुद्ध की मूर्ति के साथ उन्होंने जो किया उसके लिए भगवान उन्हें दंडित कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश: राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/vyUEUEQ1BK

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2021

उन्होंने कहा कि आपने वो नजारे देखे होंगे जब तालिबान ने 20 साल पहले अफगानिस्तान के बामियान में 2,500 साल पुरानी गौतम बुद्ध की मूर्ति को नष्ट कर दिया था।

उस समय वह लोग भारत की आत्मा को ठेस पहुंचाना चाहते थे। तालिबान की वह बर्बरता दुनिया ने देखी। हमने कहा था कि गौतम बुद्ध की मूर्ति के साथ उन्होंने जो किया उसके लिए भगवान उन्हें दंडित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने दस करोड़ लोगों को आवास मुहैया कराया है, इसमें उत्तर प्रदेश भी पीछे नहीं है 43 लाख दिए गए हैं और निर्माण निरंतर जारी है। आयुष्मान योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पांच लाख रुपए तक के स्वास्थ्य बीमा का प्रविधान है।

उन्होंने कहा कि 100 साल पहले आई महामारी में देश में ढाई करोड़ लोगों की मौत हुई थी, सभी बीमारी से नहीं मरे थे लाखों की मौत भूख से हुई थी। अमेरिका जैसे देश में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिली लेकिन मोदी सरकार ने टेस्ट, उपचार, राशन व वैक्सीन का मुफ्त इंतजाम किया है।

अब होली तक गरीबों को मुफ्त राशन ही नहीं, दाल, नमक और सरसों का तेल भी मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा कि बाकी दल सिर्फ घोषणाएं करते हैं, भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है। अनुच्छेद 370 व राम मंदिर निर्माण इसके प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनाने के लिए जुट जाइए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो पूरी देश की कम्यूनिस्ट और अलगाववाद विचारधारा उत्तर प्रदेश में आ चुकी है। वो पूरे देश को गुमराह करना चाहते हैं,

इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था। सत्ता से संबंधित हैं, विधायक आपकी जाति का है, तो ही उसका लाभ मिलता था। लेकिन आज बड़ी संख्या में गरीबों को बिना भेदभाव के आवास दिया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूरे समाज को 2014, 2017 व 2019 की तरह एकजुट होकर भाजपा को सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि सपा विधानसभा चुनाव में अर्धशतक नहीं लगा पाएगी। बसपा की हालत खस्ता है और कांग्रेस का खाता खुलना मुश्किल है,

इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आएं। उन्होंने यह भी कहा सपा ने आपके समाज को बड़े मंत्रालय नहीं दिए और भाजपा ने हमें उप मुख्यमंत्री बनाया, वो हमसे मुख्यमंत्री बनने का सवाल करते हैं।

मौर्य ने नारा दिया कि बाकी सब गए हैं भूल याद है नरेंद्र मोदी व कमल का फूल। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा सभा चुनाव का परिणाम आने के बाद बुआ बबुआ, प्रियंका राहुल विदेश यात्रा पर चले जाएंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश
Next: लखनऊ में आयोजित ‘वैश्य-व्यापारी सम्मेलन’ में दिया बड़ा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 17 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 17 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 17 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.