Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (3)

कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए। मास्क की अनिवार्यता के प्रति लोगों को जागरूक किया जाये। उन्होंने ट्रेसिंग एवं टेस्टिंग का कार्य सतत जारी रखने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 12 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 03 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 99 है।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश के 48 जनपदों, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चन्दौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, फिरोजाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जालौन, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कुशीनगर, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, और उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। 15 जिलों में 01-01 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 58 हजार से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 54 लाख 26 हजार 442 कोविड टेस्ट किये जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार लक्षित आयु वर्ग के सभी नागरिकों को कोरोना टीकाकरण का सुरक्षा कवच निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में टीकाकरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 13 करोड़ 96 लाख 83 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 10 करोड़ 16 लाख 75 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त हो चुकी है। 03 करोड़ 80 लाख 07 हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। इस प्रकार, लक्षित आयु वर्ग के 68.97 प्रतिशत लोगों ने कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 25.78 प्रतिशत लोगों ने टीके की दोनों डोज प्राप्त कर ली है।
मुख्यमंत्री जी ने कोरोना वैक्सीनेशन को तेज करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित कर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि गांवों में कोरोना वैक्सीनेशन के कार्यों को तेज करने की आवश्यकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग गांवों में शिफ्टवाइज वैक्सीनेशन कार्यों में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में भी वैक्सीनेशन सेन्टर स्थापित कर कोरोना टीकाकरण अभियान को तेज किया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में अब तक जीका वायरस के 127 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। जनपद कानपुर नगर में 123, जनपद लखनऊ में 03 तथा जनपद कन्नौज में 01 केस की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश में जीका वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि इस वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। ट्रेसिंग व टेस्टिंग को और तेज किया जाए। आशा कार्मियों तथा निगरानी समितियों का पूर्ण सहयोग लिया जाए। डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों से प्रभावित जनपदों में रोगियों के उपचार के लिए सभी प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में स्वच्छता, सैनिटाइजेशन तथा फॉगिंग का कार्य पूरी सक्रियता से नियमित रूप से संचालित किये जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में 01 नवम्बर, 2021 से धान क्रय प्रारम्भ हो चुका है। राज्य में 04 हजार से अधिक धान क्रय केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। ए0डी0एम0, एस0डी0एम0, तहसीलदार सहित सभी प्रमुख अधिकारी प्रत्येक दिन क्रय केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण करें। जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी तैनात करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी किसान के साथ घटतौली न होने पाए। किसानों की जरूरतों और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए। धान क्रय से जुड़ी किसी भी प्रक्रिया में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उत्तर प्रदेश 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,58,411 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 12 नये मामले आये हैं प्रदेश के 48 जनपदों में कोविड का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। प्रदेश में अब तक कुल 8,54,26,442 सैम्पल की जांच की गयी है। कल जनपदों से 79,881 सैम्पल आर0टी0पी0सी0आर0 की जांच के लिए भेजे गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3 तथा अब तक कुल 16,87,265 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 99 एक्टिव मामले हैं। होम आइसोलेसन में 89 लोग हैं। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 10,22,257 डोज दी गयी। उन्होंने बताया कि प्रथम तथा दूसरी डोज मिलाकर प्रदेश में 14 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उत्तर प्रदेश 14 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज देने वाला देश में पहला राज्य है। कोविड वैक्सीनेशन में लोगों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की प्रथम डोज नहीं ली है वे अपने प्रथम डोज अवश्य लें। वैक्सीनेशन के लिए स्लाट बुक करने वाले लोगों का वैक्सीनेशन 11ः00 बजे तक तथा बिना स्लाट बुक कराये लोगों को वैक्सीनेशन 11ः00 बजे के बाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वैक्सीन की प्रचुर मात्रा उपलब्ध है। जिन लोगों ने अपनी प्रथम डोज ले ली है वे समय होने पर अपनी दूसरी डोज अवश्य लें।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मच्छर जनित रोग तथा जल जनित रोग से बचाने के लिए आवश्यक चिकित्सीय प्रबन्ध किये गये है। सभी लोग मच्छर जनित एवं जलजनित रोग से बचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बतायी जा रही सावधानियांें को अपनाएं। कानपुर में जीका वायरस के 123 मामले मिले है, जिनमें से 27 लोग पूर्णतः स्वस्थ हो गये हैं। जीका वायरस के लिए कान्टैªक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जीका वायरस से संक्रमित लोगों की स्थिति सामान्य हैै।

Post navigation

Previous: गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार ने जनपद आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया
Next: लखनऊ में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बैठक

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.