Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (7)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को निरन्तर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित कराया जाए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि पिछले 24 घण्टों में राज्य में कोरोना संक्रमण के 05 नए मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 07 व्यक्तियों को सफल उपचार के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 100 है।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि जनपद अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गाजीपुर, गोण्डा, हमीरपुर, हापुड़, हाथरस, जौनपुर, कानपुर नगर, कासगंज, कौशाम्बी, कुशीनगर, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, रामपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र तथा उन्नाव में कोविड का एक भी मरीज नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रिकवरी दर 98.7 प्रतिशत है। पिछले 24 घण्टे में प्रदेश में 01 लाख 27 हजार 461 कोरोना टेस्ट किए गए। अब तक राज्य में 08 करोड़ 62 लाख 30 हजार 407 कोविड टेस्ट सम्पन्न हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कोविड टीकाकरण को और तेज करने के प्रभावी प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। लक्षित आयु वर्ग के जिन लोगों ने अभी तक टीके की खुराक नहीं ली है, उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग, निराश्रित तथा वृद्धजनों से सम्पर्क कर उनका टीकाकरण कराएं। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि राज्य में गत दिवस तक 14 करोड़ 67 लाख 59 हजार से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। 04 करोड़ 20 लाख 70 हजार से अधिक लोगों को टीके की दोनों डोज देकर कोविड सुरक्षा कवच प्रदान किया जा चुका है। 10 करोड़ 46 लाख 89 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 71 प्रतिशत से अधिक है।
बैठक में मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि प्रदेश में जीका वायरस की पाॅजिटिविटी दर में निरन्तर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया कि जीका वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। मुख्यमंत्री जी को यह भी अवगत कराया गया कि अब तक प्रदेश में 518 आक्सीजन प्लाण्ट क्रियाशील किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री जी ने बढ़ती ठण्ड के दृष्टिगत प्रदेश में तत्काल रैनबसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रैनबसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ करायी जाएं। रैन बसेरों में कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित किया जाय। रैनबसेरों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी क्रय केन्द्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसान को अपनी उपज बेचने में कोई असुविधा न हो। अधिकारियों द्वारा धान खरीद प्रक्रिया की नियमित माॅनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी धान क्रय केन्द्रों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें। किसानों को उनकी उपज का समय से भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बुन्देलखण्ड में बनने वाला उ0प्र0 डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरीडोर भविष्य में भारत के सामर्थ्य केन्द्र के रुप में जाना जायेगा: प्रधानमंत्री
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56वें डीजीपी आईजीपी सम्मेलन में भाग लेने के लिए आये लखनऊ हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 19 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.