Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • चीन और पाकिस्तान को एक दूसरे से अलग करना चाहता है अमेरिका, और इन दोनों में दरार डाल रहा है!
  • विदेश

चीन और पाकिस्तान को एक दूसरे से अलग करना चाहता है अमेरिका, और इन दोनों में दरार डाल रहा है!

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
huhuh

परियोजना का शुभारंभ 2015 में हुआ था, जब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पाकिस्तान गए थे. इसके तहत पाकिस्तान में विकास की विभिन्न आधारभूत संरचनाओं में 60 अरब डॉलर के निवेश का विचार है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने कहा, अमेरिका तथ्यों को नजरअंदाज कर रहा है और तथाकथित कर्ज के मुद्दे का इस्तेमाल करते हुए चीन और पाकिस्तान के बीच दरार पैदा कर रहा है. यह गलत नीयत से और दुर्भावना से प्रेरित है.

दक्षिण और केंद्रीय एशिया के लिए शीर्ष अमेरिकी राजनयिक एलिसे वेल्स ने सीपीईसी और चीन की क्षेत्र और सड़क पहल परियोजना (बीआरआई) की आलोचना की थी.

शुआंग ने कहा कि वेल्स की टिप्पणी नयी नहीं है और सीपीईसी और बीआरआई को बदनाम करने के लिए अमेरिका में कुछ लोग जो कर रहे हैं, उन्हीं को वह दोहरा रही हैं. चीन, पाकिस्तान दोनों ने पूर्व में कई बार ऐसे बयानों को खारिज किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) पर अमेरिकी दृष्टिकोण का महत्वाकांक्षी परियोजना पर असर नहीं पड़ेगा.

सीपीईसी के तहत अरब सागर के किनारे पाकिस्तान के रणनीतिक स्थल ग्वादर बंदरगाह को चीन के संसाधन संपन्न शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से जोड़ते हुए सड़क, रेलवे और ऊर्जा परियोजनाओं को तैयार करना है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सऊदी के तेल साजिस पर हुए हमले के बाद माहौल बिगड़ रहा, और अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का विचार बनाया जा रहा
Next: आइये जानते है भारतीय क्रिकेट धोनी के बारे में रवि शास्त्री का क्या कहना है पढ़िए पूरी खबर

Related Stories

IMG-20260806-WA0567
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद, सुझावों के आधार पर शासन को भेजी जाएंगी संस्तुतियां

Sarvoday Times 2 months ago 0
आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • विदेश

आरपीएफ व सीआईबी की संयुक्त कार्यवाही में रेलवे केबिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.