Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आइये जानते है भारतीय क्रिकेट धोनी के बारे में रवि शास्त्री का क्या कहना है पढ़िए पूरी खबर
  • खेल

आइये जानते है भारतीय क्रिकेट धोनी के बारे में रवि शास्त्री का क्या कहना है पढ़िए पूरी खबर

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
8yu8yh

भारतीय क्रिकेट आस्ट्रेलिया में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए कमर कस रहा है, टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी के संन्यास के मामले में बड़ा खुलासा किया है. टीम इंडिया के दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2—0 से हराने के बाद रवि शास्त्री ने खुलकर विभिन्न मामलों पर अपनी राय रखी है और धोनी को लेकर भी उन्होंने रुख स्पष्ट किया है.

अतीत को बदला नहीं जा सकता, लेकिन आगे की मंजिल पर अगले साल होने वाला टी-20 विश्व कप है और अगर उसमें जीत मिलती है तो यह विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम अजेय के तमगे को और मजबूत करेगी, लेकिन उससे पहले सवाल यह है कि क्या टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरेंगे?

इस बारे में रवि शास्त्री ने कहा, ‘ये सब निर्भर करता है कि धोनी कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा खेलते हैं. धोनी के विकल्प के तौर पर अन्य विकेटकीपर कैसा प्रदर्शन करते हैं या फिर इन विकेटकीपरों और धोनी के प्रदर्शन में कौन बेहतर होगा. इस लिहाज से आईपीएल बड़ा मंच होगा क्योंकि ये अंतिम टूर्नामेंट होगा, जिसके बाद टी20 विश्व कप के लिए भारत की टीम करीब—करीब तय हो जाएगी.’

रवि शास्त्री ने कहा, ‘इस बात का अनुमान लगाने के कि टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में कौन—कौन शामिल होगा, आप आईपीएल तक इंतजार कीजिए. उसके बाद ये फैसला लेने की स्थिति आएगी कि आपके पास देश में सर्वश्रेष्ठ 17 खिलाड़ी कौन से हैं.’ भारतीय टीम के हेड कोच के इस बयान के बाद अब नजरें इंडियन प्रीमियर लीग के अगले साल होने वाले सीजन पर हैं, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान के तौर पर अपनी किस्मत आजमाने उतरेंगे.

Post navigation

Previous: चीन और पाकिस्तान को एक दूसरे से अलग करना चाहता है अमेरिका, और इन दोनों में दरार डाल रहा है!
Next: केन विलियमसन ने टेस्ट मैच खेलने के बाद जोफ्रा आर्चर से मांगी माफी, आखिर क्या है वजह ….जानिए अप भी !

Related Stories

WhatsApp Image 2026-09-30 at 6.12.07 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल

डॉ. संजय कपूर फिर बने यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन

Sarvoday Times 1 month ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार

आयुक्त, आगरा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (कम्पनी) के पक्ष में महत्वपूर्ण आदेश पारित

Sarvoday Times 5 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.01.49 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मुख्य समाचार

भारत-अफगानिस्तान वनडे: इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.